10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यमल्लिकार्जुन खड़गे का महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला, महायुति को बताया- किसान...

मल्लिकार्जुन खड़गे का महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला, महायुति को बताया- किसान विरोधी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी की गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार को किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में राज्य की सरकार और बीजेपी पर हमला बोला, और कहा कि राज्य की सरकार किसान विरोधी है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र की सबसे बड़ी दुश्मन है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 20 हजार किसानों ने आत्महत्या की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने खेती की फंडिंग में भारी कटौती की है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में कहा कि सरकार के 20 हजार करोड़ रुपये के वॉटर ग्रिड का वादा झूठा निकला और महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का वादा एक ‘जुमला’ साबित हुआ. खड़गे ने आरोप लगाया कि अन्नदाता को मुआवजा देने से सरकर ने इंकार कर दिया है. साथ ही सरकार पर हमला करते हुए खड़गे ने कहा कि बीमा कंपनियों पर 8 हजार करोड़ की बौछार किया गया है.

‘डबल इंजन सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती’
अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर खड़गे ने कहा कि निर्यात प्रतिबंध और अत्यधिक निर्यात शुल्क से प्याज और सोयाबीन किसानों पर बोझ पर पड़ रहा है. किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कपास और गन्ने के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट से किसान बेहाल हैं. खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को सत्ता से हटाना है. सरकार के हटने के बाद ही किसानों का भला होगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. मसलन, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, बीजेपी और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं.

वहीं विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) शामिल हैं. दरअसल चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पिछले मंगलवार को किया था. राज्य की 288 सीटों पर एक चरण ही में मतदान होंगे और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...