10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यCM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का सपा ने फिर दिया जोरदार...

CM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का सपा ने फिर दिया जोरदार जवाब, लिखा- मठाधीश बांटेंगे और काटेंगे…

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर अकसर चर्चाओं में आ जाते हैं. यही वजह है प्रदेश के अलग-अलग जिलों के नेता और विधायक सपा कार्यालय के बाहर अपने पोस्टर लगवाते हैं. यहां एक बार फिर सीएम योगी के नारे का पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाया गया है, जोकि सुर्खियों में आ गया है. इसमें ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का जवाब दिया गया है. होर्डिंग पर लिखा है- ‘मठाधीश बांटेंगे और कांटेंगे… पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी.’

सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ ये पोस्टर पार्टी के नेता अमित चौबे की ओर से लगवाया गया है, जोकि महराजगंज जिले की फरेंदा सीट से दावेदारी कर रहे हैं. इस पोस्टर के जरिए समाजवादी पार्टी की ओर से बीजेपी पर हमला किया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपनी सभाओं में हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात करते हैं. हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर उन्होंने नारा दिया था- ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे.’

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के बाहर पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें सीएम योगी के इस नारे पर पलटवार किया गया था. इनके जरिये सपा की ओर से सीएम योगी को जवाब देत हुए लिखा गया था- ‘न कटेंगे, न बंटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे.’ इस पोस्टर को भी महाराजगंज के सपा नेता अमित चौबे की ओर से ही लगाया गया था.

इससे पहले सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया था, जिसमें अखिलेश यादव को सत्ताईस के सत्ताधीश बताया गया था. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस पोस्टर को संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे ने लगवाया था. उन्होंने अखिलेश यादव को फोटो के साथ पोस्टर पर लिखवाया- सत्ताईस का सत्ताधीश.

हाल ही में निषाद पार्टी ने सपा-भाजपा और सीएम आवास समेत लखनऊ में कई जगहों पर पोस्टर लगाए थे, जिसमें लिखा था- ‘सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा.’ इस पोस्टर के जरिए निषाद पार्टी की ओर से निषाद वोट बैंक की ताकत दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे पहले निषाद पार्टी की ओर से एक और पोस्टर लगाया था, जिसमें उन्हें सत्ताईस का खेवनहार बताया गया था.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...