10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्य'मायावती हमारे समाज का सूरज, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं', चंद्रशेखर आजाद ने...

‘मायावती हमारे समाज का सूरज, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं’, चंद्रशेखर आजाद ने की BSP सुप्रीमो की तारीफ

Published on

मुजफ्फरनगर ,

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इस कड़ी में आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मुजफ्फरनगर पहुंचे. उन्होंने मीरापुर सीट पर पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती को सम्माननीय बताते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की.

दरअसल, हाल ही में एक युवक ने मायावती की फोटो लेकर आपत्तिजनक रील बनाई थी, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था. इसी मामले पर बोलते हुए भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहन जी हमारे लिए सम्माननीय हैं. किसी भी बड़े नेता पर इस तरह की टिप्पणी करने से उनका अपमान नहीं होता है. अगर कोई यहां बैठा हुए कह दे कि मैं सूरज को ढक दूंगा, पत्थर मार दूंगा तो इससे सूरज का अपमान नहीं होगा. बहन जी हमारे समाज का सूरज हैं.

बकौल चंद्रशेखर- जो इस तरह का कार्य कर रहे हैं वो गलत कर रहे हैं. उनका परिवार भी ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करेगा. पता चला है कि आरोपी पर कार्रवाई हुई है. मैं आशा करता हूं आगे से कोई इस तरह से किसी का अपमान करने की कोशिश नहीं करेगा. बहन जी (मायावती) हमारे लिए हमेशा सम्माननीय हैं.

बुढ़ाना में हुए उपद्रव पर कही ये बात
चंद्रशेखर आजाद ने 19 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हुए उपद्रव पर हो रही पुलिस की कार्रवाई और एआईएमआईएम नेताओं की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि कुछ दलों के पास चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण के अलावा कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने इसी को हथियार बनाया हुआ है. मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि वह डरे नहीं, अभी चंद्रशेखर आजाद, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी है. उनकी लड़ाई हम लोग लड़ने का काम करेंगे. अगर कानून से बाहर कोई कार्रवाई होगी तो उसका विरोध करेंगे. मैं अधिकारियों से बात करूंगा.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...