6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालकांच और मणि का जिक्र, बागेश्वर सरकार ने Suhani Shah की ट्रिक...

कांच और मणि का जिक्र, बागेश्वर सरकार ने Suhani Shah की ट्रिक पर उठा दिए सवाल

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माइंड रीडर सुहानी शाह पर हमला बोला है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि तुक्के से कोई भी एक-दो बार मन की बातें बता सकता है, लेकिन उनके दरबार में रोजाना सैकड़ों लोगों की पर्ची बनती है। वे पर्ची पर जो भी लिख देते हैं, वह सच निकलती है। बागेश्वर सरकार पर शुरू हुए विवाद के बीच सुहानी शाह ने उनके चमत्कार को ट्रिक करार दिया था। उन्होंने टीवी चैनलों पर लाइव डेमो देकर दावा किया था कि वे भी लोगों के मन की बात जान सकती हैं।

छतरपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मणि और कांच में अंतर होता है। कांच, मणि से ज्यादा चमकदार होता है पर चमत्कार नहीं करता। तुक्का लगाकर तो कोई भी एक-दो बातें बता सकता है। उनके पास तो रोज सैकड़ों लोग आते हैं। दरबार में उनकी पर्ची बनती है और वह सच निकलती है।

दरअसल, मन की बात पढ़ने को लेकर कई लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना सुहानी शाह से कर रहे हैं। सुहानी शाह भी लोगों की मन की बात पढ़ लेती हैं जिसे वह एक ट्रिक बताती हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि लॉजिकल ट्रिक के माध्यम से कुछ लोग मन की बातें बता देते हैं। तुक्का लग सकता है, लेकिन उनके दरबार में बनी पर्ची 100 प्रतिशत सही होती है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि उन्हें 40 से ज्यादा चैनलों के सामने अपना लाइव डेमो दिया। इसके बावजूद लोग उन पर शक करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इतना किसी को टारगेट नहीं किया गया है जितना हिंदू धर्म को।

राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली सुहानी शाह भारत की इकलौती महिला जादूगर हैं। वे अलग-अलग जगहों पर जाकर जादू दिखाती हैं। वह कई किताबें भी लिख चुकी हैं। 32 साल की सुहानी को लोग जादू परी के नाम से भी बुलाते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this