16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध में मोदी सरकार ने नेहरू की नीति अपनाकर भारत को...

यूक्रेन युद्ध में मोदी सरकार ने नेहरू की नीति अपनाकर भारत को किया मालामाल, तकता रह गया अमेरिका

Published on

वॉशिंगटन/मास्‍को/नई दिल्‍ली

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से तेल मंगाने को लेकर भारत पश्चिमी देशों के निशाने पर है। यूरोपीय यूनियन से लेकर अमेरिका तक भारत को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों विदेश मंत्री जयशंकर ने यरोपीय यूनियन को रूसी तेल के निर्यात के मुद्दे पर धो डाला था। अब अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने शिपिंग के डेटा के आधार पर खुलासा किया है कि भारत यूक्रेन युद्ध में पंड‍ित नेहरू की गुटनिरपेक्षता की नीति पर बना रहा। उसकी इस नीति का फायदा यह हुआ है कि उसने रूसी तेल से जमकर पैसा कमाया है। भारत ने यूक्रेन युद्ध का समर्थन कर रहे पश्चिमी देशों और रूस के बीच दोनों से ही रणनीतिक आर्थिक संबंध बरकरार रखे हैं जो उसे फायदा दे रहे हैं।

दरअसल, अमेरिका, यूरोप और अन्‍य देशों रूस के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों का उद्देश्‍य प्रतिबंधों के जरिए रूस को घुटनों पर लाना था। यही नहीं पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर प्राइस कैप भी लगा दिया। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इस सस्‍ते तेल को अब नया बाजार जैसे भारत मिल गया है जो अब रूस से 20 लाख बैरल तेल प्रतिदिन खरीद रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह भारत के कुल तेल आयात का 45 प्रतिशत है। इसने न केवल भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया बल्कि रूस के सस्‍ते तेल ने भारत को तेल साफ करने का बेहद लाभदायक बिजनस भी दे दिया।

भारत को बेहद सस्‍ता मिल रहा रूसी तेल
रिपोर्ट के मुताबिक इस रिफाइन किए गए तेल की दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों में सख्‍त जरूरत थी। इसमें यूरोपीय संघ भी शामिल था जिसने रूस से सीधे तेल खरीदने पर बैन लगा दिया था। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में एक तटस्‍थ रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात में रूस का मुद्दा उठा है। अमेरिका की कोशिश है कि भारत रूस से अपने संबंधों को कम करे जिसमें रक्षा और ऊर्जा शामिल है। भारत ने अभी इसको खास तवज्‍जो नहीं दी है। मात्र एक साल में भारत जो बहुत कम रूसी तेल खरीदता था, वह अब समुद्र के रास्‍ते भेजे जाने वाले रूसी तेल का आधा खरीदता है।

स्टेट डिनर में पीएम मोदी और बाइडन ने क्या कुछ कहा सुनिए
रूस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्‍पादक देश है। रूस का कुछ तेल पाइपलाइन से भेजा जाता है। इसके गंतव्‍य स्‍थान को आसानी से बदला नहीं जा सकता है। लेकिन टैंकर्स के तेल को आसानी से एक-जगह से दूसरी जगह भेजा जा सकता है। यह चीन और भारत जा रहा है जिन्‍होंने मई में समुद्र के रास्‍ते भेजे जाने वाले तेल का 80 फीसदी खरीदा है। तेल की गिरती कीमतों के बीच में भारत ने इस स्थिति का फायदा उठाया है। भारत को अब सस्‍ते दर पर आसानी से रूसी तेल मिल जा रहा है जो पहले खाड़ी देशों से ज्‍यादा तेल खरीदता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को रूसी तेल 51 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है।

यूरोप को तेल निर्यात कर रही हैं भारतीय कंपनियां
र‍िपोर्ट के मुताबिक इससे अरबों डॉलर की बचत हो रही है। भारत रूस से सस्‍ता तेल कर उसे रिफाइन कर रहा है और फिर उसे बाजार दर यूरोप को निर्यात कर रहा है। इससे भी काफी फायदा भारत की कंपनियों को हो रहा है। यूरोप के नियमों के मुताबिक किसी दूसरे देश से तेल लेकर निर्यात करना गैरकानूनी नहीं है। ऐसे में यूरोपीय देश चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इससे भारत का विदेशी मुद्राभंडार भी बढ़ रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...