6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यभागवत कथा में जा रहे 12 से ज्‍यादा श्रद्धालुओं की मौत, रेस...

भागवत कथा में जा रहे 12 से ज्‍यादा श्रद्धालुओं की मौत, रेस के चक्‍कर में पुल से नीचे गिरी ट्रैक्‍टर-ट्रॉली

Published on

शाहजहांपुर

उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 42 लोगों से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। ट्रॉली में सवार होकर ग्रामीण पास के गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है। मुख्‍यमंत्री योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। यह हादसा थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अजमतपुर गांव में चल रही भागवत कथा के लिए गर्रा नदी से दो ट्रैक्‍टर ट्रॉली में सवार होकर ग्रामीण जल लेने गए थे। वापसी के दौरान दोनों ट्रैक्‍टरों में रेस लग गई। दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्‍टर का बैलेंस बिगड़ा और वह पुल से नीचे जा गिरी। जिस जगह पर ट्रॉली गिरी थी वहां सूखी जमीन थी। इस हादसे में एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों के घर वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार
हादसे की भयावहता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घायलों को तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना भी की है। डीएम उमेश प्रताप‍ सिंह ने बताया कि शासन ने मृतकों के घरवालों को दो दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता देने का निर्देश दिया है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this