8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPM मोदी की रूस यात्रा के बीच मॉस्को का बड़ा फैसला, रूसी...

PM मोदी की रूस यात्रा के बीच मॉस्को का बड़ा फैसला, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे वापस

Published on

नई दिल्ली

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूसी सेना में कई भारतीयों के फंसे होने की खबरें सामने आती रही हैं और रूस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में इन भारतीयों का मुद्दा उठाया था। अब रूस ने बड़ा फैसला लिया है जिसके मुताबिक रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को डिस्चार्ज करके वापस भारत भेज दिया जाएगा, जो कि इन भारतीयों और उनके परिजन के लिए एक खुशखबरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी ने मॉस्को पहुंचने के बाद सबसे पहले व्लादिमीर पुतिन के सामने यहीं मुद्दा उठाया था और रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी और दोनों के बीच पहली मुलाकात के बाद दूसरी बार मिलने से पहले ही रूस ने भारत की मांग मान ली है और वॉर जोन में फंसे सभी भारतीयों को वापस भेजने का फैसला किया है।

भारतीयों को हो रही थीं मुश्किलें
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय वतन लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है क्योकि उन पर बेहद दबाव बनाकर रखा गया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी खतरनाक जंग के चलते दो भारतीयों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

पुतिन ने पीएम मोदी के लिए कही थी बड़ी बात
बता दें कि पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर है और वहां व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को अपना परम मित्र बताया है। पुतिन ने पीएम मोदी का रूस में भव्य स्वागत किया और कहा कि दोनों देशों के बीच इस दौरे में अहम बातचीत होने वाली है। बता दें कि पीएम मोदी के लिए रूस के राष्ट्रपति आवास यानी क्रैमलिन में डिनर आयोजित किया गया था, जिसमें पीएम मोदी और पुतिन के बीच बेहतरीन कैमेस्ट्री एक बार फिर देखने को मिली।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पांच साल में पहली बार रूस पहुंचे हैं। पीएम सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे थे। यहां वणुकोवो-II इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का रूस के प्रथम डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया था और इस दौरान ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...