9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीय'मां को मुक्ति दे दी', 77 पेज के सुसाइड नोट में बेटे...

‘मां को मुक्ति दे दी’, 77 पेज के सुसाइड नोट में बेटे के दिल दहलाने वाले खुलासे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के बुद्धविहार इलाके में मां की हत्या के बाद बेटे के सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. पुलिस ने एक दिन पहले मौके से 77 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसे पढ़ने के बाद पुलिस अफसर भी दंग रह गए. मां की हत्या करने वाले बेटे ने मरने से पहले पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है. उसने ये भी बताया है कि मां की 1 सितंबर को हत्या कर दी थी. 2 दिन उसने लाश के साथ ही बिताए हैं और मां को बीमारी से मुक्ति दे दी है और अब वह सुसाइड कर रहा है.

बता दें कि दिल्ली के बुद्धविहार इलाके के रोहिणी सेक्टर 24 स्थित एक फ्लैट पर अनहोनी की सूचना पर रविवार शाम को पुलिस पहुंची थी. दरवाजे तोड़कर अंदर देखा तो बेड पर क्षितिज उर्फ सोनू (25 साल) की खून से लहूलुहान लाश पड़ी थी. जबकि बाथरूम में क्षितिज की मां मिथिलेश का पूरी तरह गल चुका शव बरामद किया था. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें क्षितिज ने खुद का गला काटने का जिक्र किया था.

1 सितंबर को मां की हत्या कर दी थी
सोमवार को पुलिस ने इस मामले में जांच आगे बढ़ाई और 77 पेज के सुसाइड नोट को पढ़ा तो हैरान रह गए. इस नोट में कई चौंकाने वाली बातों के बारे में लिखा गया था. सुसाइड नोट के मुताबिक, क्षितिज ने अपनी मां मिथिलेश की हत्या 1 सितंबर को कर दी थी और दो दिन तक वो मां की लाश के साथ रहा था. उसके बाद खुद की जान की थी.

नहीं था दोस्त, आर्थिक तंगी से था बेहाल
सुसाइड नोट में मां की हत्या करने के बाद दो दिन तक उसने घर में क्या-क्या किया, उसका भी जिक्र किया गया है. क्षितिज ने लिखा है कि उसका कोई दोस्त नहीं था. पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी थी. मां बीमार रहने लगी थीं. खुद वो बीमार रहने लगा था. इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं थे.

मां की लाश पर गंगाजल छिड़की, गीता पढ़ी
मां को बीमारी वाली शरीर से मुक्ति दिलाना चाहता था. फिर गुरुवार (1 सितंबर) को उसने घर में रखे वायर से मां का गला दबाया, उसके बाद नुकीले कटर से गला काटकर हत्या कर दी. वह मां की लाश के साथ दो दिन तक घर में रहा. हत्या के कुछ घंटे बाद लाश से बदबू आने लगी तो गंगा जल छिड़का. फिर लाश के पास बैठकर भागवत गीता का पाठ करना शुरू किया.

बदबू आई तो डिओड्रेन छिड़का
क्षितिज ने लिखा- भागवत गीता का पाठ पूरा नहीं कर पाया, क्योंकि लाश से बदबू आ रही थी. बदबू हटाने के लिए डिओड्रेन छिड़का. पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखीं बातों को पढ़ने के बाद मौके से वो तमाम चीजें बरामद की हैं. क्षितिज ने आर्थिक तंगी के बारे में भी लिखा है.

सत्संग में जाने वाली महिला ने कॉल किया तो पता चला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुसाइड नोट पढ़ने से ऐसा लगता है कि क्षितिज काफी अकेला हो चुका था. एक तरह से साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर का शिकार हो चुका था. अपने हालातों की वजह से डिप्रेशन में चला गया था. पुलिस ने ये भी बताया कि वारदात की भनक कैसे लगी. पुलिस के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने क्षितिज को कॉल किया. क्योंकि वो क्षितिज की मां के साथ रोजाना सत्संग में जाती थीं.

पड़ोसी महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस
पड़ोसी महिला ने क्षितिज को कॉल करके पूछा कि तुम्हारी मां कहां हैं. इस पर क्षितिज ने जवाब दिया कि वो तो मर गईं और अब मैं भी मर रहा हूं. इतना कहकर उसने फोन काट दिया, जिसके बाद पड़ोसी महिला ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो मां बेटे की लाश पड़ी थी.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...