9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: मंच पर बैठे मंत्रियों से लड़की को नहीं दिया मिलने, रोते...

MP: मंच पर बैठे मंत्रियों से लड़की को नहीं दिया मिलने, रोते हुए लगाती रही गुहार

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना में मंत्रियों से सजे मंच के नीचे एक युवती रोती दिखी. वह अपनी पीड़ा सुनाने के लिए मंत्रियों के पास तक जाने की कोशिश करती रही. मगर, अफसरों ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया. वह अपनी पीड़ा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सुनाना चाहती थी.

दरअसल, अजयगढ़ में जनता को सरकार की योजनाओं की सौगात देने केंद्रीय श्रम और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पहुचे थे. उनके साथ खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, शिवराज सरकार के मंत्री राम किशोर, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे. मंत्रियों से भरे मंच के पास करिश्मा सोनी पहुंची.

हमारी बांते कोई नहीं सुनता, पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई
वहा गुंडों से परेशान होकर मंत्रियों को अपनी पीड़ा सुनाने पहुंची थी. वह लड़की कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है. करिश्मा ने बताया मंत्री जी को अपनी परेशानी बताने आए थे. हमारी कोई नहीं सुनता. आश्वासन मिलता है कि हमारी मदद होगी. मगर, पुलिस नहीं सुन रही है. हमारे माता-पिता दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं.

रात में कुछ लोग खटखटाते हैं घर के दरवाजे
मैं अपने छोटे भाई के साथ रहकर एक छोटी सी दुकान चलाकर अपनी पढ़ाई कर रही हूं. मुझे कुछ लोग परेशान करते हैं. वे लोग रात को दरवाजे खटखटाते हैं. इसकी शिकायत मैंने अजयगढ़ थाने में भी की. मगर, पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही मेरी रिपोर्ट लिखी. मैं आज मंत्रीजी को परेशानी सुनने आई थी, लेकिन पुलिस उनके पास नहीं जाने दिया.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this