14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालMP: पुलिस कस्टडी में हुई थी युवक की मौत, कलेक्टर कार्यालय पहुंच...

MP: पुलिस कस्टडी में हुई थी युवक की मौत, कलेक्टर कार्यालय पहुंच महिलाओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस कस्टडी में देवा पादरी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कुछ महिलाओं ने अर्धनग्न होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की.

जानकारी के मुताबिक देवा पारदी और उसके चाचा गंगू पारदी को डकैती के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, दोनों पर कई गंभीर मामले दर्ज थे. पुलिस कस्टडी में देवा की मौत के बाद परिजनों ने म्याना थाना प्रभारी संजीत मावई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे.

महिलाओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
इस मामले में ज्यूडिशियल इंक्वायरी के बाद शव का पोस्टमार्टम भेजा था. देवा पारदी की शादी के ठीक एक दिन पहले उसे गिरफ्तार किया गया था. लेकिन पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई थी. बता दें, मृतक देवा पारदी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने महिलाओं को भी आरोपी बनाया है, जिसमें मृतक देवा पारदी के परिजन भी शामिल हैं.

इसी मामले को लेकर पारदी समाज की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं और थाना प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. महिलाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को कार्यालय से बाहर खदेड़ा जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई. इस दौरान पुलिस के साथ महिलाओं की झड़प भी हुई. हालात बिगड़ते देख पुलिस के वज्र वाहन के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.

महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खदेड़ा
पुलिस को देवा पारदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई ना की पुलिस के टॉर्चर से. ASP मानसिंह ठाकुर ने बताया की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...