8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeभोपालMP: जंगल में फंदे से लटका मिला बाघ, पन्ना टाइगर रिजर्व की...

MP: जंगल में फंदे से लटका मिला बाघ, पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव फंदे से लटका मिला. बाघ का शव क्लज वायर से लटका हुआ था. जैसे ही टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने बाघ के शव को देखा तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. गश्ती टीम को बाघ का शव उत्तर वन मंडल के अंतर्गत विक्रमपुर बीट के पास मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले 10 नवंबर में भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी. पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी व पली बढ़ी बाघिन पी-213 (63) उम्र 3 वर्ष थी.

गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी. बाघिन की मौत सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी चिकित्सक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया.

उससे पहले 9 जून को भी यहां एक बाघ मृत मिला था. एक वन अधिकारी ने बताया कि पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी. एक वन अधिकारी ने बताया कि वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला. यह बाघिन टी-1 की संतान था.

‘मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ’
अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ हैं. लेकिन यहां कुछ समय से बाघों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित कई बाघ अभयारण्य हैं. बता दें कि अप्रैल में बालाघाट जिले के लालबर्रा वन परिक्षेत्र में बाघ के शावक का शव मिला था. तब वनाधिकारियों ने कहा था कि शावक की मौत आपसी संघर्ष में हुई क्योंकि उसके सभी अंग सुरक्षित मिले थे. मृत शावक की उम्र 18 महीने आंकी गई थी.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...