13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeभोपालMP : '50% कमीशन की सरकार' पर बवाल, प्रियंका गांधी और कमलनाथ...

MP : ‘50% कमीशन की सरकार’ पर बवाल, प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर 41 FIR, कांग्रेस बोली- डरेंगे नहीं

Published on

भोपाल

एमपी में कथित रूप से 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एमपी के 41 से अधिक जगहों पर उनके खिफाल केस दर्ज हुआ है। इसे लेकर बीजेपी का काफी आक्रामक है। वहीं, कांग्रेस भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार हो या कोई भी बीजेपी सरकार, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना, अब केंद्र सरकार और भाजपाइयों की आदत बन गई है। लेकिन हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है।

वहीं, एमपी में कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने कहा कि राज्य में 50% कमीशनखोरों की सरकार काम कर रही है। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई। इसे लेकर उन्होंने मेरे, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम इनके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 फीसदी कमीशन लिया जाता है तो इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए? एफआईआर दर्ज करने से सच नहीं छुपेगा।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। यदि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए तो दो-तीन महीने इंतजार करें, कांग्रेस की सरकार आएगी तब उन्हें सबूत दिया जाएगा। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से डरी हुई है इसलिए वो ऐसा काम करते हैं।

भोपाल में इनलोगों पर दर्ज हुआ केस
भोपाल में क्राइम ब्रांच के डीसीपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि कल ये एफआईआर आईपीसी की धारा 469, 500 और 501 के तहत दर्ज की गई। इसमें पत्र लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है कि ये शख्स मौजूद है या फर्जी है। उनके अलावा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव, जयराम रमेश और शोभा ओझा का भी नाम लिया गया है, जिनके ट्विटर हैंडल से खबरें चलीं। ये सभी धाराएं जमानती हैं लेकिन उन्हें (कांग्रेस नेता और ज्ञानेंद्र अवस्थी) नोटिस दिया जाएगा और पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हर स्तर पर जांच कराई जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने शेयर करने से पहले प्रामाणिकता की जांच क्यों नहीं की।

ये है मामला
गौरतलब है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति के नाम से एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें 50% कमीशन मांगने का जिक्र किया गया। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने इस लेटर को वायरल कर दिया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्करने कहा कि इसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमल नाथ और अरुण यादव सहित ज्ञानेंद्र अवस्थी पर FIR दर्ज हुआ है।

बीजेपी ने घेरा
वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल सोशल मीडिया पर ‘झूठ’ फैला रहा है। जबकि, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में एक फर्जी पत्र का हवाला देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रियंका गांधी के आरोप का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस बिना किसी मुद्दे के ‘घृणित मानसिकता के साथ’ राजनीति कर रही है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...