5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यसांसद के रिश्तेदार ने गलत तरीके से किया फोन का इस्तेमाल, FIR...

सांसद के रिश्तेदार ने गलत तरीके से किया फोन का इस्तेमाल, FIR में चौंकाने वाले खुलासे

Published on

मुंबई

मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर के साले मुंगेर पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुंबई पुलिस ने यह एफआईआर लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप में की है. पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी दिनेश गौरव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले की एफआईआर कॉपी सामने आ गई है. वहीं, इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने बंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी.

मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में ईसीआई के अनुसार एक एनकोर ऑपरेटर डेटा संकलन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है. इस फोन के जरिए डेटा एंट्री के लिए ओटीपी जनरेट किया गया है. इसी फोन का इस्तेमाल मंगेश ने कॉल करने और रिसीव करने के लिए किया था.

इस मामले में सुचित्रा पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई है जो मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 158 जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं. पुलिस के अनुसार सुचित्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं 27 मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल मुंबई प्रदर्शन केंद्र (नेस्को) में मतगणना ड्यूटी के लिए मौजूद थी.

गलत तरीके से किया फोन का इस्तेमाल
एफआईआर की कॉपी में कहा गया है कि मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक या मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है. मंगेश पांडिलकर को अवैध तरीके से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाया गया था. इस संबंध में अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए और यह पाया जाना चाहिए कि कौन जिम्मेदार है. इस संबंध में वनराई थाना पुलिस को शिकायत दी गई है.

2 उम्मीदवार ने भी दर्ज कराई शिकायत
वहीं, दो अन्य उम्मीदवार सुरेंद्र अरोड़ा और भरत शाह ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का अवैध इस्तेमाल और फोन पर बातचीत करने के लिए मंगेश पांडिलकर के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. एफआईआर में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, अधीनस्थों, कर्मचारियों और एनकोर ऑपरेटर लिस्ट के नाम का भी उल्लेख किया गया है.आरोपी दिनेश गौरव को 158 जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी की ओर से वोटों की गिनती के लिए एनकोर ऑपरेटर के रूप में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी.

OTP का EVM मशीन से नहीं है लेना-देना: ECI
रिपोर्ट के अनुसार, 158 विधानसभा क्षेत्र (जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र) के दिनेश गौरव एनकोर ऑपरेटर ने मंगेश पांडिलकर को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए अपना फोन दिया. पांडिलकर ने मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी फोन का इस्तेमाल किया. एनकोर ऑपरेटर द्वारा जो फोन रवींद्र को दिया था. वह फोन हमेशा साइलेंट रखना होता है और इस फोन का इस्तेमाल केवल ईटीपीबीएमएस के लिए ओटीपी प्राप्त करने और एनकोर के लिए ही किया जाता है. जब इस फोन का इस्तेमाल नहीं होता है तो इसे मतगणना केंद्र पर वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी को वापस देना होता है, लेकिन मतगणना वाले दिन ऐसा नहीं हुआ.ईसीआई का कहना है कि इस फोन और ओटीपी का ईवीएम मशीनों से कोई लेना-देना नहीं है. इस फोन का इस्तेमाल केवल डेटा एंट्री के लिए किया जाता है जो एनकोर ऑपरेटर करता है.

बंबई HC में याचिका दायर करेगी शिवसेना (UBT)
इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्षी नेताओं में खींचतान शुरू हो गई है. अब शिवसेना यूबीटी ने इस मामले बंबई हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. यूबीटी चुनाव नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत याचिका दायर करेगी

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...