12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यSC को ठेंगा : हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था रेस्टोरेंट......

SC को ठेंगा : हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था रेस्टोरेंट… वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, चला बुलडोजर

Published on

कानपुर,

कानपुर में शुक्रवार को नगर निगम ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद हुई. आरोप था कि मुस्लिम युवक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था. वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था. इस मामले के बाद से ही रेस्टोरेंट बंद था. 6 अक्टूबर को की गई शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्यवाही की.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर और बारादेवी क्रॉसिंग के बीच स्थित ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 26 सितंबर को हंगामा किया था. बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए तिलक लगा रखा था. हिंदू की तरह बन रहे थे.

यह भी आरोप लगाया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने किया. उसने कहा कि मुबीन अहमद तिलक लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर लोगों के साथ धोखा कर रहे थे.

इस हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था. वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी नाम के व्यक्तियों ने शिकायत की थी. यह शिकायत कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम तक पहुंची. इसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई.

कार्रवाई को लेकर नगर निगम का क्या कहना है?
नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था. इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था. इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...