9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयबेटी के जन्मदिन पर मेरा रिक्शा फ्री... मेसेज देख लोग बोले, यह...

बेटी के जन्मदिन पर मेरा रिक्शा फ्री… मेसेज देख लोग बोले, यह बाप सबसे अमीर है

Published on

नई दिल्ली

बेटियों को लेकर हमारे समाज का नजरिया बदल रहा है। पहले बेटे और बेटी में भेदभाव किया जाता था लेकिन अब लोग समझने लगे हैं कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें मौका मिले तो बुलंदी पर पहुंच सकती हैं। जी हां, सोशल मीडिया से भारत के बदलते समाज की एक उत्साह बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। कई लोगों ने एक रिक्शे के पीछे हाथ से लिखे मैसेज की तस्वीर साझा की है। किरन वर्मा ने लिखा कि कभी-कभी कुछ देने के लिए आपको सिर्फ बड़ा दिल रखना होता है। 11 अगस्त 2023 को अर्पिता का जन्मदिन था। उसके पिता रिक्शा चलाते हैं। बेटी के बर्थडे की खुशी में उन्होंने जो किया, अच्छे-खासे कमाने वाले भी हिचकते हैं या कहिए बचते हैं। कई लोग घर में खूब खर्च करते हैं लेकिन खुशी के मौके पर दूसरों से खुशियां नहीं बांटते लेकिन अर्पिता के पिता ने मिसाल कायम की है।

उन्होंने सफेद कागज पर हाथ से लिखा, ‘आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को हमारी बिटिया रानी अर्पिता यादव का जन्मदिन है। आज इस खुशी में मेरा रिक्शा फ्री है। कोई किराया नहीं देना है। हैप्पी बर्थडे।’ उनके रिक्शे पर यह मैसेज पढ़कर लोगों ने तारीफ की। रविंदर ने लिखा कि जन्मदिन मनाने का शौक रखते हों तो कुछ इस तरह मनाइए।

फेसबुक पर कई लोगों ने लिखा है कि खुशियां आपस में बांटी जाती है। इसके लिए आपको पैसा वाला होना जरूरी नहीं बल्कि दिलवाला होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘वह बाप दुनिया का सबसे अमीर आदमी है और बेटी सबसे अधिक खुशनसीब।’ हालांकि सोशल मीडिया से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला कहां का है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...