4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयइस्लाम में नमाज जरूरी नहीं तो फिर... जब हिजाब पर सुनवाई में...

इस्लाम में नमाज जरूरी नहीं तो फिर… जब हिजाब पर सुनवाई में SC ने पूछ लिया सबसे मुश्किल सवाल

Published on

नई दिल्‍ली

हिजाब बैन पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष से अहम सवाल किया। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि इस्‍लाम के पांच मूल सिद्धांतों- नमाज, हज, रोजा, जकात और ईमान का पालन अनिवार्य नहीं है। इसपर अदालत ने जानना चाहा कि फिर मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब कैसे अनिवार्य हो गया। जस्टिस हेमंत गुप्‍ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने फातमा बुशरा नाम की याचिकाकर्ता के वकील मोहम्‍मद निजामुद्दीन पाशा से यह सवाल किया। पाशा यह समझा रहे थे कि इस्‍लाम में अपने अनुयायियों के पांच मूल सिद्धांतों का पालन कराने की जबर्दस्‍ती नहीं है।

पाशा ने कहा कि इन सिद्धांतों का उल्‍लंघन करने पर कोई सजा नहीं मिलती। पाशा ने दलीलें पेश करते हुए कहा कि ‘सिद्धांतों का पालन करने की बाध्यता नहीं है, इसका मतलब यह नहीं है कि ये इस्लाम में जरूरी नहीं हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक शुरा में बाध्‍यता की अनुपस्थिति को गलत समझा, जिसका अर्थ इस्लाम के अनुयायियों को अन्य धर्मों के अनुयायियों को जबरन धर्मांतरित करने से रोकना था, यह फैसला करने के लिए कि हिजाब इस्लाम में एक जरूरी प्रथा नहीं है और इसलिए इसे शैक्षणिक संस्थानों में बैन किया जा सकता है।’

सवाल के जवाब में सवाल मिला
पाशा ने कहा कि पैगंबर ने कहा था कि महिला के लिए पर्दा दुनिया और उसकी सारी चीजों से भी ज्‍यादा जरूरी है। उन्‍होंने पूछा, ‘जब कुरान कहती है कि पैगंबर की बात सुनो और एक मुस्लिम लड़की को बाहर निकलते वक्‍त हिजाब पहनने में भरोसा है तो क्‍या सरकार, जिसके लिए धार्मिक आधार पर शिक्षण संस्‍थानों में भर्ती के लिए भेदभाव नहीं करना अनिवार्य है, उसकी एंट्री रोक सकती है।’

पाशा ने दलील दी कि सिख पगड़ी पहनते हैं। अगर कहा जाए कि वह स्कूल पगड़ी पहनकर नहीं जा सकते हैं तो यह उनके अधिकारों का उल्लंघन होगा। इस पर जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा कि सिख धर्म में पांच ककार (कंघा, कृपाण, कड़ा, कछहेरा और केश) अनिवार्य हैं। इसके लिए फैसला भी है। कृपाण का जिक्र संविधान में है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...