10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यएसडीएम थप्पड़ कांड में आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, देखें कैसे भीड़ के...

एसडीएम थप्पड़ कांड में आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, देखें कैसे भीड़ के बीच से पकड़ कर ले गई पुलिस

Published on

टोंक

देवली उनियारा उपचुनाव में बवाल के बाद राजस्थान पुलिस ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। SDM अमित चौधरी को मतदान के दौरान बुधवार को नरेश मीणा को थप्पड़ मारा था। देवली उनियारा में उपचुनाव के दौरान इस घटना के बाद जमकर उपद्रव हुआ। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पथराव किया, आगजनी की घटनाएं भी हुईं।

देवली उनियारा में SDM को थप्पड़ मारने के बाद गांव समरावता में तनाव का माहौल बन हुआ है। पुलिस बुधवार रात से ही नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। दरअसल, समर्थकों के उत्पात के बाद पुलिस गिरफ्त से नरेश मीणा फरार हो गया था। गुरुवार सुबह अपने समर्थकों के साथ नरेश मीणा वापस लौटा। इसके बाद आखिरकार गुरुवार दोपहर पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

नरेश मीणा पहले पुलिस की गिरफ्त से भागे, फिर बोले ‘मैं भागा नहीं हूं’
बुधवार देर रात नरेश मीणा पुलिस की पकड़ से दूर हो गए थे। फरार होने के बाद रात 2:40 पर उनका पोस्ट सामने आया, ‘मैं ठीक हूं… ना डरे थे ना डरेंगे, आगे की रणनीति बता दी जायेगी!।’ इसी रणनीति के तहत गुरुवार को वापस गांव में पुलिस के बीच पहुंचे। इसके बाद अपनी सफाई दी और पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया।

पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत के बाद से इंटरनेट बंद
नरेश मीणा और उनके समर्थकों ने यह बवाल नगरफोर्ट तहसील की ग्राम पंचायत कचरावता के समरावता गांव में काटा। जबरन वोटिंग का विरोध के नाम पर नरेश मीना ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा था। इसके बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। रात को यहां जमकर उत्पात हुआ। गाड़ियों में आग लगा दी गई। पथराव हुआ। पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...