6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनवाज शरीफ ने इमरान से हारकर भी किया 'जीत' का दावा, इस...

नवाज शरीफ ने इमरान से हारकर भी किया ‘जीत’ का दावा, इस तरह सरकार बनाने की कर रहे प्लानिंग

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद जारी मतगणना के बीच जीत का दावा किया है। उन्होंने अपनी पार्टी पीएमएलएन के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का हवाला देते हुए दूसरी पार्टियों से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है। नवाज शरीफ ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के मुस्तकबिल के लिए सभी लोग साथ आएं और सरकार बनाने में सहयोग करें। नवाज शरीफ का ये संबोधन ऐसे समय आया है जब नतीजों में इमरान खान समर्थित उम्मीदवार 106 सीटों पर बढ़त बनाए गए हैं। वहीं पार्टी के तौर पर नवाज शरीफ की पीएमएलएन को सबसे ज्यादा 67 सीटों पर बढ़त है। बिलावल भुट्टो की पीपीपी 51 सीटों पर बढ़त में है। नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 134 सीटों की जरूरत है।

नवाज शरीफ ने कहा, हम सभी आज बधाई दे रहे हैं क्योंकि इन चुनावों में पीएमएल-एन देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पाकिस्तान की अवाम ने उनकी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया लेकिन हम बाकी दलों को मिले समर्थन की भी इज्जत करते हैं। दूसरी पार्टियां हों या आजाद उम्मीदवार, सभी को मिलकर सरकार में शामिल होना चाहिए। जिससे पाकिस्तान को फिर से चुनाव में ना जाना पड़े।

‘मिलकर पाकिस्तान को मुश्किल से निकाले’
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को मौजूदा मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठने और सरकार बनाने की जरूरत है। हम बार-बार चुनाव नहीं करा सकते। इस देश की सभी संस्थाओं, सभी को मिलकर पाकिस्तान को इस संकट से बाहर निकालने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह हर किसी का पाकिस्तान है, सिर्फ पीएमएल-एन का नहीं। सभी को मिलजुल कर बैठना चाहिए और पाकिस्तान को मुश्किलों से बाहर निकालना चाहिए।

नवाज शरीफ ने बताया है कि उन्होंने अपने छोटे भाई शहबाज को गठबंधन सरकार के गठन के लिए पीपीपी के नेता आसिफ अली जरदारी, जेयूआईएफ के फजलुर्रहमान और एमक्यूएमपी के खालिद मकबूल सिद्दीकी से बात करने के लिए कहा है। शहबाज शरीफ और इशाक डार इसको लेकर बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी साथ आएंगे और सरकार का गठन होगा।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...