21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के नए नोट में भारतीय इलाके... भारत हुआ सख्‍त तो नेपाली...

नेपाल के नए नोट में भारतीय इलाके… भारत हुआ सख्‍त तो नेपाली विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्‍पी, फैसला बना रहस्‍य

Published on

काठमांडू:

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। नेपाल सरकार ने अपने 100 रुपये के नए नोट में विवादित नक्‍शे को छापने का फैसला किया जिसमें भारतीय इलाकों कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल का इलाका दिखाया गया है। इस विवादित नक्‍शे को चीन के इशारे पर नाचने वाले केपी ओली ने नेपाली संसद से पारित कराया था। नेपाल सरकार के इस ताजा फैसले पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सख्‍त रुख अपनाया है। भारतीय चाणक्‍य के बयान के बाद नेपाल के विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्‍ठ ने कहा है कि नेपाल सीमा विवाद को राजनयिक माध्‍यम से सुलझाने के पक्ष में है और भारत के साथ बैठकर बातचीत करना चाहता है।

कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा भारत के इलाके हैं और नेपाल इस पर अपना दावा करता है। नारायण काजी श्रेष्‍ठ ने संसदीय कमिटी के सामने सोमवार को नेपाल सरकार के विवादित नक्‍शे के साथ 100 रुपये के नए नोट छापने के फैसले पर कुछ नहीं कहा। उन्‍होंने कहा, ‘हम भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाना चाहते हैं। हम इसे राजनयिक तरीके से सुलझाना चाहते हैं और बैठकर बातचीत करना चाहते हैं। हम इसके लिए कदम उठा रहे हैं।’ भारत ने नेपाल के नए नक्‍शे का शुरू से ही कड़ा विरोध किया है। ताजा घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा था कि नेपाल के ताजा कदम से हालात या जमीनी वास्‍तविकता नहीं बदलने जा रही है।

नेपाल में नया नोट लाने का फैसला बना रहस्‍य
जयशंकर ने कहा, ‘हमारी स्थिति साफ है। नेपाल के साथ हमारी सीमा विवाद को लेकर बातचीत चल रही है। इन सबके बीच नेपाल ने एकतरफा तरीके से अपनी तरफ कुछ कदम उठाए हैं।’ नेपाल ने ओली के प्रधानमंत्री रहने के दौरान साल 2020 में यह विवाद‍ित नक्‍शा जारी किया था। इसमें भारतीय इलाकों को अपना दिखाया गया था जिसे भारत ने उसी समय खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि यह एकतरफा कदम ऐतिहासिक तथ्‍यों या सबूतों पर आधारित नहीं है। भारत इसे स्‍वीकार नहीं करता है। वहीं नेपाल के वित्‍त और विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि उन्‍हें इसका अंदाजा ही नहीं है कि कौन विवादित नक्‍शे के साथ 100 रुपये के नए नोट जारी करने का आइडिया कैबिनेट में लेकर आया है।

नेपाली विदेश और वित्‍त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, ‘इस फैसले से पहले पर्याप्‍त चर्चा और विचार विमर्श नहीं हुआ है। भारत को केवल यही परेशान कर रहा है जबकि हम केवल 100 रुपये के पुराने नोट की जगह पर नया नोट ला रहे हैं। इसका समय महत्‍वपूर्ण है, यह कदम तब उठाया गया है जब भारत में चुनाव हो रहे हैं और हम कह रहे हैं कि इसे बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।’ वहीं नेपाली विदेश मंत्री ने आंखें दिखाते हुए कहा है कि नेपाल को कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा पर संप्रभु अधिकारों का इस्‍तेमाल करना चाहिए। उन्‍होंने कहा, ‘हमें संप्रभु अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता का लाभ उठाना चाहिए। यह सभी जानते हैं कि भारत और नेपाल के बीच कालापानी के इलाके को लेकर सीमा विवाद है।’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...