19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनीट एग्जाम देने गई छात्रा की ब्रा उतरवाई, 100 लड़कियों ने की...

नीट एग्जाम देने गई छात्रा की ब्रा उतरवाई, 100 लड़कियों ने की शिकायत; जानिए वजह

Published on

कोटा/ कोल्लम,

केरल में NEET 2022 मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने गई छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे परीक्षा देने से पहले ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में कम से कम 100 लड़कियों ने शिकायत की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान ब्रा में लगे मेटल के हुक के चलते मेटल डिटेक्शन मशीन में बीप हुआ था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया।

लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद चौंकाने वाली घटना सामने आई। मामला कोल्लम जिले के एक नीट सेंटर का है। महिला सुरक्षा कर्मियों ने “मेटालिक हुक” के कारण लड़की को अपनी ब्रा हटाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को ब्रा निकालकर दी ताकि उसे परीक्षा में बैठने दिया जा सके। उसने खुद को ढकने के लिए शॉल भी मांगा था।

चादमंगलम के केंद्र, मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने किसी भी जिम्मेदारी से इनकार किया है। कोल्लम पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने कहा, “एक सुरक्षा जांच के बाद, मेरी बेटी को बताया गया कि मेटल डिटेक्टर से इनरवियर के हुक का पता चला है, इसलिए उसे इसे हटाने के लिए कहा गया। लगभग 90% छात्राओं को अपने इनरवियर को उतारकर एक स्टोर रूम में रखना पड़ा। परीक्षा लिखते समय उम्मीदवार मानसिक रूप से परेशान थे।”

शिकायत कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के पास दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 100 लड़कियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य लड़की को अपनी जींस उतारने के लिए कहा गया क्योंकि उसमें धातु के बटन और जेब थीं। छात्राओं के अनुसार, जब वे परीक्षा देकर बाहर निकलीं तो उन्हें सारे अंडरगारमेंट्स डिब्बों में एक साथ फेंके हुए मिले।

एक दूसरे मामले में राजस्थान में कोटा के मोदी कॉलेज सेंटर पर चार मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं. इन्हें गेट पर पुलिस वालों ने रोक लिया. छात्राएं ने हिजाब हटाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने समझाते हुए उन्हें ड्रेसकोड का हवाला दिया. फिर भी वो नहीं मानीं. उनके परिवार वाले भी अड़ गए. इसके बाद उनसे लिखित में लिया गया कि परीक्षा को लेकर कोई भी निर्णय होगा, उसके लिए वो खुद जिम्मेदार होंगी.

हालांकि प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने गेट के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी. कुछ स्टूडेंट्स ने पूरे कपड़े पहने हुए थे, उन्हें कड़ाई से जांच करने के बाद अंदर जाने दिया गया. जिन छात्राओं ने हिजाब पहन रखा था, उनको साइड में किया था. परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले भी तलाशी ली गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...