14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET का चौंकाने वाले रिजल्ट: राजकोट में 12, सीकर में 8 छात्रों...

NEET का चौंकाने वाले रिजल्ट: राजकोट में 12, सीकर में 8 छात्रों के 700+ नंबर

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सिटी और सेंटर वाइज NEET UG 2024 रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड करने के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. राजकोट सेंटर पर 12 छात्रों के नंबर 700 से अधिक हैं और सीकर सेंटर से 8 छात्रों के नंबर 700 से अधिक हैं.

परीक्षा देने वाले सभी NEET छात्रों के लिए NTA द्वारा जारी डेटा एनालिसिस से चौंकाने वाले नंबर सामने आए हैं. गुजरात के राजकोट में यूनिट-1 स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग आर.के. यूनिवर्सिटी एग्जाम सेंटर (केंद्र संख्या 22701) पर परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है. यह आंकड़ा तकरीबन 85% है.

राजकोट में 12 छात्रों के 700 से अधिक नंबर
राजकोट के इस एग्जाम सेंटर पर 12 छात्रों के 700 से अधिक नंबर हैं, 115 छात्रों के 650 से अधिक नंबर, 259 छात्रों के 600 से अधिक नंबर और 403 छात्रों के 550 से अधिक नंबर हैं. इस एग्जाम सेंटर पर कुल 1968 उम्मीदवारों ने नीट की परीक्षा दी थी.

सीकर में 8 छात्रों के 700 से अधिक नंबर
इसी तरह के आंकड़े राजस्थान के सीकर में विद्या भारती पब्लिक स्कूल एग्जाम सेंटर नंबर-392349 पर भी देखने को मिले. इस एग्जाम सेंटर पर कुल 1001 उम्मीदवारों ने 5 मई को नीट यूजी की परीक्षा दी थी. यहां 8 छात्रों के 700 से अधिक नंबर हैं, 69 छात्रों के 650 से अधिक नंबर, 155 छात्रों के 600 से अधिक नंबर और 241 छात्रों के 500 से अधिक नंबर आए हैं.

सीकर में विद्या भारती पब्लिक स्कूल एग्जाम सेंटर का डेटा
दरअसल, 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में 4 घंटे चली सुनवाई के बाद भी बेंच किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंची थी. पेपर लीक, सीबीआई रिपोर्ट, आईआईटी रिपोर्ट, परीक्षा में गड़बड़ी की टाइम लाइन, कितने सॉल्वर्स पकड़े गए आदि मुद्दों पर बहस हुई. इसके बावजूद नीट परीक्षा रद्द होगी या नहीं? इसका फैसला नहीं हो सका. आखिरी में CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने एनटीए को सभी नीट परीक्षार्थियों के मार्क्स सिटी और सेंटर वाइज ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया था. एनटीए डेटा अपलोड करने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया था.

एनटीए ने कोर्ट के निर्देशानुसार, छात्रों की गोपनीयता का ख्याल रखते हुए आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर डेटा अपलोड कर दिया है. इसे चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर ‘NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE’ पर क्लिक करना होगा. नीट विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...