10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल प्लेन क्रैश: 19 सवार में से 18 की मौत, हादसे में...

नेपाल प्लेन क्रैश: 19 सवार में से 18 की मौत, हादसे में बचे पायलट की तस्वीर आई सामने

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को भयावह विमान दुर्घटना में 18 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. पोखरा जा रहे विमान में 19 लोग सवार थे और टेक ऑफ के एक मिनट के अंदर ही विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट को बचा लिया गया. इकलौते सर्वाइवर पायलट के रेस्क्यू की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रेस्क्यू टीम उन्हें क्रैश स्पॉट से निकालकर ले जाती दिख रही है.

37 साल के पायलट कैप्टन मनीष रत्न शाक्य खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि रेस्क्यू टीम उन्हें खाई से ऊंचाई की तरफ निकालकर ले जा रही है. पायलट का चेहरा खून से सना है और उनकी यूनिफॉर्म भी खून से भीगी हुई है. हादसे में पायलट शाक्य की जान तो बच गई लेकिन उनके को-पायलट सुशांत कटुवाल और बाकी लोगों को नहीं बचाया जा सका. पायलट शाक्य को विमान के मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि पायलट की आंख जख्मी हुई है लेकिन वो खतरे से बाहर हैं.

उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही आग का गोला बना विमान
सौर्य एयरलाइंस के विमान बॉम्बार्डिर CRJ-200ER ने 11 बजकर 11 मिनट पर रनवे 2 से टेकऑफ किया था. उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही विमान रनवे 20 की पूर्व दिशा में एक खाई में जा गिरा.प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया से बताया कि प्लेन रनवे के दक्षिणी छोर से टेक ऑफ कर रहा था. टेक ऑफ के तुरंत बाद ही जहाज पलटा और झटके खाने के बाद जमीन से टकरा गया. पलक झपकने से भी कम समय में विमान में आग लग गई और वो खाई में जा गिरा. हादसे के बाद काले त्रिभुवन एयरपोर्ट काले धुएं से भर गया.विमान में सवार सभी 19 लोग सौर्य एयरलाइन्स के स्टाफ थे जो विमान को मरम्मत के लिए ले जा रहे थे.

टेक ऑफ के बाद गलत दिशा में मुड़ा था विमान
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विमान को वार्षिक मेंटेनेंस प्रोग्राम के तहत उड़ाकर चेक किया जा रहा था. प्राधिकरण के मुताबिक, विमान गलत दिशा में मुड़ गया और क्रैश हो गया.विमान को टेक ऑफ के तुरंत बाद बायीं तरफ मुड़ना था लेकिन वो दायीं तरफ मुड़ गया और क्रैश के बाद खाई में जा गिरा.

कौन हैं मलबे से बचाए गए कैप्टन शाक्य?
सौर्य एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, विमान के कैप्टन मनीष रत्न शाक्य विमान का पायलट होने के साथ-साथ एयरलाइंस में ऑपरेशन्स के चीफ भी हैं.उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, वो 9 सालों से अधिक समय से एयरलाइंस के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने Simrik एयरलाइंस के साथ तीन सालों तक काम किया था. उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल से पूरी की है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...