10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालभोपाल में कारोबारी के घर से कैभोपाल में कारोबारी के घर से...

भोपाल में कारोबारी के घर से कैभोपाल में कारोबारी के घर से कैश बरामदगी में नया ट्विस्ट, अब तक 71 लाख मिले… CCTV वीडियो में दिख गई थानेदार की चालबाजी!

Published on

भोपाल:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए कैश कांड में नए ट्विस्ट आ रहे हैं। रकम की बरामदगी अब बढ़ती जा रही है। कारोबारी के घर से अब तक 71 लाख रुपए बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही मामले में लापरवाही को लेकर भोपाल पुलिस ने थाने और चार एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की लापरवाही कॉलोनी में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी कि कैसे छापेमारी के बाद रकम को दूसरी जगह कारोबारी के रिश्तेदारों ने शिफ्ट कर दिया। भोपाल पुलिस ने मामले की जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ये बरामद रुपए हवाला के हैं।

500-500 की गड्डियां थीं गायब
दरअसल, पुलिस की टीम ने अशोका गार्डन के पंत नगर स्थित कैलाश खत्री के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में कैश बरामद हुए थे। पुलिस ने जब्ती कम दिखाई थी। सीनियर अधिकारियों ने कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो पता चला कि जब्ती में जितने 500 के नोट दिखाए जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा नोट दिख रहे हैं। इसके बाद ही अपने ही अफसरों पर भोपाल पुलिस का शक गहराता चला गया।

कैलाश के परिवार के लोग नोटों से भरा बैग ले जाते दिखे
डीसीपी जोन- प्रियंका शुक्ला ने नौ मई की सुबह का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें साफ दिख रहा है कि कैलाश खत्री के घर से उसका भाई, साला और अन्य रिश्तेदार बैग में भरकर नोट ले जा रहे हैं। इस फुटेज को देखने के बाद उन सभी से पूछताछ की गई तो पूरे मामले से पर्दा उठा है। आरोपियों ने बताया कि रुपए से भरे बैग को पंजाबी बाग स्थित बहन के घर पर रख दिया। दूसरे दिन उसके घर से उठकर दूसरी बहन के घर में चल गया।

पुलिस ने 40 लाख से अधिक की राशि बरामद
सुराग मिलने के बाद बैरागढ़ निवासी गुलाब मेघानी के घर से 40 लाख 11 हजार रुपए जब्त किए हैं। कुल मिलाकर कारोबारी के घर से अब तक 71 लाख रुपए मिल चुके हैं। राशि को पुलिस ने जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। भोपाल पुलिस को शक है कि यह राशि हवाला से जुड़ा हो सकता है। हालांकि कारोबारी का कहना है कि वह फटे-पुराने नोट बदलने का काम करता है। हालांकि इससे संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया है।

कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
इस मामले के उजागर होने के बाद डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। इसमें गार्डन थाना प्रभारी वंदना लकड़ा, हवलदार सलमान, एसआई शत्रुधन पटले, मेघ खत्री और कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह है। इनके आचरण भी संदिग्ध माने गए हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...