16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयNIA की एक साथ 100 जगहों पर छापेमारी, ISIS वीडियो के जरिए...

NIA की एक साथ 100 जगहों पर छापेमारी, ISIS वीडियो के जरिए कर रहा आतंकियों की भर्ती

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक साथ तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक आदि राज्यों में छापेमारी की है। सुबह से ही टीमें करीब 100 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक आईएसआईएस वीडियो के जरिए युवाओं की भर्ती कर रही है। एनआईए को पिछले दिनों ऐसे कई वीडियो की जानकारी मिली थी जिसमें युवाओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। एनआईए की टीम कोयम्बटूर कार सिलिंडर विस्फोट की जांच भी कर रही है। इसे लेकर भी कई जगहों पर छापेमारी की है।

कोयम्बटूर ब्लास्ट में मारा गया था एक आतंकी
23 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु के उक्कडम में कोट्टाईमेडु में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने एक कार में गैस सिलेंडर फट गया था। इस हादसे में एक संदिग्ध आतंकवादी जेम्स मुबीन की मौत हो गई थी। जांच एजेंसियों को इस मामले में मुबीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। इस मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के कोयंबटूर और कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले साल हुए बम धमाकों के संबंध में तलाशी की जा रही है। यह धमाके पिछले साल 23 अक्टूबर और 19 नवंबर को हुए थे। सूत्रों ने कहा कि तीन राज्यों में लगभग पांच दर्जन स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए, जिनमें तमिलनाडु के कोडुंगयूर और केरल के मन्नादी शामिल हैं।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर ब्लास्ट की प्लानिंग उमर फारूक ने की थी। इसे गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्लानिंग में मोहम्मद अजहरुद्दीन, शेख हिदायतुल्ला और सनोफर अली भी शामिल था। बता दें कि प्रेशर कुकर में रहे इस बम को रिक्शे में रखकर जेम्स मुबीन ले रहा था। तभी इसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में मुबीन और एक यात्रीमोहम्मद शरीक की मौत हो गई। वहीं ऑटो-रिक्शा चालक पुरुषोत्तम पुजारी घायल हो गए। एजेंसी के मुताबिक कुकर बम को तटीय क्षेत्र और राज्य में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया था।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...