16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यनीतीश का सियासी चमत्कार! गुरुवार को धुर विरोधी ने 'गुरु' मानने का...

नीतीश का सियासी चमत्कार! गुरुवार को धुर विरोधी ने ‘गुरु’ मानने का कर दिया ऐलान

Published on

पटना

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब बीजेपी एक बार फिर से नीतीश कुमार को बिहार का किंग मान चुकी है। अगर ऐसा नहीं होता तो उनके धुर विरोधी नेता, जो कभी उन्हें गद्दी से उतारने की कसम खाए बैठे थे, वो अचानक से सुर नहीं बदल लेते। आपको शायद यकीन नहीं होगा, लेकिन गुरुवार के दिन एक ऐसे ही बड़े नेता नेता ने आखिरकार नीतीश को अपना गुरु मान लिया। ये वो नेता थे जो बिहार में इस जनवरी सत्ता बदलने से पहले नीतीश कुमार को देखना नहीं चाहते थे। लेकिन अब वही नेता नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं।

कभी मुरेठा बांधा था विरोध में, अब साथ देने के लिए कसी ‘पगड़ी’
आपको शायद समझ में आ गया होगा। बात बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हो रही है। सम्राट चौधरी ने ऐलान कर दिया है कि उन्हें नीतीश का नेतृत्व कबूल है। सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव 2025 सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हमने 200 से ज्यादा सीटें कैसे जीतें, इस पर योजना बनाने पर बात की। नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं और एनडीए के भागीदार के रूप में उनका हमेशा सम्मान किया गया है और आगे भी किया जाएगा। नीतीश जी और मोदी जी दोनों बिहार के विकास के लिए समर्पित हैं।’

डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा का भी बड़ा बयान
बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी सम्राट चौधरी के जैसा ही बयान दिया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे गठबंधन एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। इसी सत्ता में कुछ आदतन पिछले दरवाजे या फिर चोर दरवाजे से एंट्री लेना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD के लोग भ्रम का माहौल बनाते हैं। दरअसल उनके अंदर ताकत ही नहीं है कि वो जनता का जनादेश लेकर गद्दी पर बैठ सकें। इसीलिए वो इस तरह की हरकतें करते हैं।’

चिराग का मंत्री बनना तय- सूत्र
उधर माना जा रहा है कि लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान का भी केंद्र में मंत्री बनना तय है। हालांकि सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘मेरा लक्ष्य स्पष्ट था- अपने प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना। आज मेरे लिए खुशी का सबसे बड़ा कारण यह है कि हम इस लक्ष्य को हासिल करने जा रहे हैं। कौन सरकार का हिस्सा बने और कौन नहीं, कौन मंत्री बने और कौन नहीं, यह किसी की प्राथमिकता नहीं है सहयोगियों में। मैं मीडिया चैनलों पर सुनता हूं कि उन्होंने यह मांग की या वह मांग की – लेकिन किसी ने नहीं की। कल एनडीए की बैठक में हमने एक बार फिर पीएम के नेतृत्व को स्वीकार किया।’ नीचे सुनिए चिराग पासवान का वो बयान..

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this