7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपटना में नहीं बढ़िया इलाज, राजस्थान कर दें ट्रांसफर- जज की मांग...

पटना में नहीं बढ़िया इलाज, राजस्थान कर दें ट्रांसफर- जज की मांग पर कॉलेजियम ने कहा- यह संभव नहीं

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से राज्य के बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। कॉलेजियम ने MP High Court के जस्टिस अतुल श्रीधरन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। अब जस्टिस अतुल श्रीधरन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे।

जस्टिस अतुल श्रीधरन खुद को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से इसलिए अलग किया क्योंकि अगले साल से उनकी बेटी उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के समक्ष प्रैक्टिस शुरू करने वाली हैं। अभी जस्टिस श्रीधरन की बेटी कानून की छात्रा हैं और जल्द जिला अदालत में प्रैक्टिस शुरू करेंगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 28 मार्च के एक प्रस्ताव में कहा कि 23 जनवरी, 2023 को जस्टिस अतुल श्रीधरन ने “मध्य प्रदेश राज्य से इस आधार पर स्थानांतरण की मांग की थी कि उनकी बड़ी बेटी अगले साल प्रैक्टिस शुरू करेंगी और जिला न्यायालय व उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के समक्ष पेश होगी।”

बता दें न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को 7 अप्रैल, 2016 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एसके कौल, केएम जोसेफ, एमआर शाह और अजय रस्तोगी भी शामिल हैं।
न्यायमूर्ति वीएम वेलुमणि का अनुरोध अस्वीकार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अतुल श्रीधरन का अनुरोध तो स्वीकार कर लिया लेकिन मद्रास हाईकोर्ट की न्यायाधीश वीएम वेलुमणि का अनुरोध अस्वीकार दिया। दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाई कोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की थी, जिसमें जस्टिस वीएम वेलुमणि का भी नाम था। कॉलेजियम ने जस्टिस वेलुमणि को कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

जस्टिस वेलुमणि ने कॉलेजियम से पुनर्विचार की मांग की थी। पहले उन्होंने खुद को मद्रास हाईकोर्ट में ही रखने की मांग की। जब वह अस्वीकार कर दिया तो उन्होंने मांग कि उन्हें उत्तर-पूर्वी राज्यों के हाईकोर्ट मणिपुर या त्रिपुरा में स्थानांतरण की मांग की थी ताकि वह चेन्नई में अपने आधिकारिक आवास को बनाए रखने में सक्षम हो सकें।

बता दें कि 20 दिसंबर, 2013 को मद्रास उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। कॉलेजियम ने अपने 29 सितंबर, 2022 को न्यायमूर्ति वेलुमणि को “न्याय के बेहतर प्रशासन के लिए” कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया था।
जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का अनुरोध भी अस्वीकार

पटना हाईकोर्ट के जज संजीव प्रकाश शर्मा ने कॉलेजियम के समक्ष अनुरोध किया था कि उन्हें उनके मूल उच्च न्यायालय (राजस्थान हाईकोर्ट) में स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि कॉलेजियम ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

जस्टिस शर्मा को 16 नवंबर, 2016 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 1 जनवरी, 2022 को उन्हें पटना हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य और पटना में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता के आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रत्यावर्तन की मांग की।

उन्होंने अनौपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि यदि राजस्थान उच्च न्यायालय में उनका प्रत्यावर्तन संभव नहीं है, तो वे चंडीगढ़ में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की प्रकृति को देखते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की मांग करेंगे। कॉलेजियम ने कहा कि न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को उनके मूल उच्च न्यायालय में वापस लाना संभव नहीं है। स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...