8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजजों को अब और धमकी नहीं... लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान PMO...

जजों को अब और धमकी नहीं… लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान PMO को दिया आदेश, आर्मी को भी दिया मैसेज

Published on

लाहौर:

पाकिस्तान में जजों पर दबाव बनाने से रोकने के लिए लाहौर उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला लिया है। लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया है कि वह खुफिया ब्यूरो और आईएसआई समेत सभी नागरिक और सैन्य एजेंसियों को किसी भी न्यायाधीश या उनके कर्मचारियों से संपर्क करने पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी करे। शनिवार को न्यायमूर्ति शाहिद करीम ने एक लिखित आदेश में पांच एसओपी जारी किए। हाई कोर्ट का यह आदेश पंजाब प्रांत के सरगोधा में आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) के न्यायाधीश की तरफ से दर्ज की गई शिकायत पर की गई कार्यवाही के दौरान आया।

सरगोधा में आतंकवाद निरोधी अदालत के जज ने आरोप लगाया था कि एक खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलने से इनकार करने पर उनका उत्पीड़न किया गया था। जज ने रजिस्ट्रार के माध्यम से लाहौर हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश शहजाद अहमद खान ने संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू की थी। मुख्य न्यायाधीश खान को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किए जाने के बाद यह मामला जस्टिस शाहिद करीम की अदालत में चल रहा है।

हाई कोर्ट ने पीएम को बताया जिम्मेदार
पिछले सुनवाई के दौरान, जस्टिस करीम ने कहा था कि खुफिया एजेंसियों की कार्रवाइयां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अधिकार क्षेत्र में आती हैं और वह इसके लिए जिम्मेदार और जवाबदेह हैं। 27 जून को जारी एक लिखित आदेश में जस्टिस करीम ने कहा कि कुछ ऐसे मुद्दों पर आगे बढ़ना अनिवार्य है जो नियमित रूप से इस न्यायालय के सामने आते हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए इस मामले में निर्देश जारी करना आवश्यक है।

कोर्ट ने दिया लिखित आदेश
उन्होंने बाद उन्होंने आदेश दिया कि ‘प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इंटेलिजेंस ब्यूरो और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) सहित सभी सिविल या सैन्य एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि वे भविष्य में किसी भी न्यायाधीश से संपर्क न करें। चाहे वह उच्च न्यायपालिका को हो या अधीनस्थ न्यायपालिका का या उनके स्टाफ का कोई सदस्य हो। पंजाब पुलिस के लिए भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...