6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यनरक में कोई बचेगा नहीं... महाकुंभ पर विवादित बयान देकर फंसे सपा...

नरक में कोई बचेगा नहीं… महाकुंभ पर विवादित बयान देकर फंसे सपा सांसद अफजाल अंसारी, केस दर्ज

Published on

गाजीपुर:

सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में शादियाबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में देवप्रकाश सिंह ने शादियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने अफजाल अंसारी के महाकुंभ को लेकर 12 फरवरी को दिए बयान को जनमानस को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने इस बाबत लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की अपील की है।

प्रार्थी देव प्रकाश सिंह की तहरीर के अनुसार वह बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम बद्ध‌पुर के रहने वाले है। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी हुई कि 12 फरवरी को समय करीब लगभग 7 बजे शाम को शादियाबाद चौराहे पर गुरु रविदास जी महाराज जनसेवा संस्थान ट्रस्ट शादियाबाद के तत्वाधान में अमर शहीद जगपति राम थाना चौराहा शादियाबाद पर श्री सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्म उत्सव मनाया जा रहा था।

जिसमें कई अतिथिगण आमन्त्रित किये गये थे। जिनमें सांसद अफजाल अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित थे। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान महाकुम्भ को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “श्रद्धा के इस पर्व पर मान्यता है कि संगम तट पर नहा कर व्यक्ति पवित्र हो जायेगा। पाप धुल जायेगा। अगर पाप धुल जायेगा तो मतलब आगे बैकुण्ठ जाने का रास्ता खुल जायेगा। जो आलम दिख रहा है, उससे लग रहा है कि नरक में तो कोई बचेगा ही नहीं। नरक में कोई बचेगा नहीं, और उधर हाउस फुल हो जायेगा”। शिकायकर्ता के अनुसार सांसद की ओर से अपने पद की गरिमा के खिलाफ जाते हुए उनकी इस टिप्पणी से सनातन हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

शिकायत करने वाले की तहरीर के अनुसार अनुसार सांसद ने इसके पूर्व भी सनातन हिन्दू धर्म के साधू सन्तो के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। एक बार सांसद की ओर से कुंभ को लेकर की गयी अमर्यादित टिप्पणी से सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।फिलहाल शादियाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस 299 और 253(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।एफआईआर 13 फरवरी को दर्ज की गई है। बताते चले कि 12 फरवरी को शादियाबाद चौराहे पर गुरू रविदास महाराज जी जनसेवा संस्‍थान ट्रस्‍ट शादियाबाद के तत्‍वावधान में संत रविदास का जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा था।इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी थे।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this