15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअब एक्टर प्रकाश राज को ED का समन, 100 करोड़ के घोटाले...

अब एक्टर प्रकाश राज को ED का समन, 100 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है मामला

Published on

नई दिल्ली,

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये के पोन्जी घोटाले में पूछताछ के लिए एक्टर प्रकाश राज को तलब किया है. इससे पहले ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत त्रिची स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वैलर्स की संपत्तियों पर 20 नवंबर को छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज, 23.70 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 11.60 किलोग्राम के सोने के आभूषण जब्त किए गए है.

बता दें कि प्रकाश राज के खिलाफ यह समन प्रणव ज्वैलर्स की कथित पोन्जी स्कीम की जांच का हिस्सा है. प्रकाश राज प्रणव ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर हैं. उन्हें अगले हफ्ते चेन्नई में ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

प्रणव ज्वैलर्स कथित तौर पर पोन्जी स्कीम चला रहा है. यह स्कीम वित्तीय गड़बड़ी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ त्रिची में आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी की जांच के दायरे में आई है. आरोप है कि प्रणव ज्वैलर्स ने आकर्षक रिटर्न का वादा करते हुए गोल्ड की निवेश योजना के बहाने जनता से 100 करोड़ रुपये जमा किए.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...