कानपुर
यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अरशफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी का परिवार दहशत में है। इरफान और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। विधायक की पत्नी नसीम सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि घर के आसपास कुछ लोग रेकी कर रहे हैं।
सपा विधायक इरफान सोलंकी पर विवादित प्लाट पर बनी झोपड़ी में आग लगाने, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाण पत्र देने, रंगदारी मांगने, मोरंग कारोबारी की 400 गज जमीन पर कब्जा करने, पुलिस से अभद्रता करने समेत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इरफान महराजगंज में जेल में बंद है।
सुरक्षा की अपील
इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी का कहना है कि दो दिन पहले प्रयागराज में जो हादसा हुआ है, उससे हमारा परिवार डरा हुआ है। इरफान महराजगंज जेल में बंद है। बच्चे अकेले स्कूल जाते हैं। हम सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विधायक से मिलने के लिए महराजगंज जेल बच्चों के साथ जाते हैं, अकेले सफर करते हैं। हमने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। नसीम का कहना है कि जब इरफान महराजगंज से पेशी के लिए आते हैं तो एक गाड़ी हमारी उनके साथ रहती है।
सीसीटीवी फुटेल खंगाले जाएंगे
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक, विधायक इरफा सोलंकी पत्नी पुलिस कमिश्नर से मिली हैं। उन्होंने अपने घर के आसपास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देख लेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को सुरक्षा का भाव दें। उन्होंने रेकी की डिटेल नहीं दी है कि उनके साथ यह कहां और किस जगह पर ऐसा महसूस हुआ है। उनसे पूछताछ कर इसकी डिटेल ले ली जाएगी। हम उनकी सुरक्षा संबंधी अपील को गंभीरता से लिया गया है।
