15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस पर परमाणु हमला करने वाले देश का धरती से नामोंनिशान मिटा...

रूस पर परमाणु हमला करने वाले देश का धरती से नामोंनिशान मिटा देंगे… पुतिन की जहरीली चेतावनी

Published on

मॉस्को

व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि जो भी देश रूस पर परमाणु हमला करेगा, उसका धरती से सफाया कर दिया जाएगा। पुतिन ने यह भी कहा कि उनका देश अमेरिका की तरह पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रूस के अत्याधुनिक हाइपरसोनिक हथियार यह सुनिश्चित करेंगे कि रूसी सेना कभी भी हमले की स्थिति में मजबूती से जवाब दे सके। पुतिन ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध के लिए अतिरिक्त सैनिकों की भर्ती करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यूक्रेन में रूसी स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन 24 फरवरी से जारी है। पुतिन पहले ही यूक्रेन युद्ध को जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं।

रूस पर हमला करने वाले देश का नामोंनिशान मिटा देंगे
पुतिन ने धमकी देते हुए कहा कि जो भी देश रूस पर परमाणु हमला करेगा, उसका चेहरा धरती से मिटा दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान रूस के पहले परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना से भी इनकार किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि हाल में ही भर्ती हुए 150,000 लड़ाके यूक्रेन में तैनात होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने यूक्रेन में लड़ने के लिए अतिरिक्त सैनिकों को तत्काल बुलाने की आवश्यकता से इनकार किया। रूस ने सितंबर और अक्टूबर में 300000 से ज्यादा रिजर्व सैनिकों को बुलाया था।

सैनिकों का मोबिलाइजेशन खत्म हो चुका है
पुतिन ने बार-बार कहा है कि सैनिकों का मोबिलाजेशन खत्म हो चुका है। हालांकि उन्होंने इसे रोकने वाले आधिकारिक आदेश को जारी करने से इनकार किया है। ऐसे में आशंका है कि जल्द ही रूस में दूसरी बार रिजर्व सैनिकों को मोबिलाइज किया जा सकता है। इस बीच यूक्रेन में और अधिक आपातकालीन बिजली कटौती की घोषणा की गई है। यूक्रेन ठंड के बढ़ने से पहले अपने बर्बाद हुए बिजली संयंत्रों के मरम्मत की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के आधे से अधिक पावर सप्लाई ग्रिड और ऊर्जा संयंत्र रूसी हवाई हमलों में तबाह हो चुके हैं।

बिजली संकट का सामना कर रहा यूक्रेन
यूक्रेन के नेशनल ग्रिड ऑपरेटर यूक्रेनर्गो ने कहा है सर्दियों के मौसम के बीच सिस्टम बिजली की भारी कमी का सामना कर रहा है। सबसे ज्यादा कमी यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में है। दक्षिण-पूर्वी जापोरीज़्हिया क्षेत्र के गवर्नर ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों में ऊर्जा की कमी है। हमें जरूरत की एक तिहाई बिजली भी नहीं मिल पा रही है। राजधानी कीव, ओडेसा के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य यूक्रेन में निप्रो में बिजली कटौती की सूचना मिली थी। यूक्रेन ने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले को युद्ध अपराध कहा है और लोगों से ओवन जैसे उपकरणों के उपयोग को कम करके ऊर्जा बचाने का आग्रह किया है।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...