10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनन और प्रीस्ट भी इंटरनेट पर पोर्न देखते हैं... वेटिकन के सर्वोच्च...

नन और प्रीस्ट भी इंटरनेट पर पोर्न देखते हैं… वेटिकन के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कबूला सच

Published on

वेटिकन सिटी

ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप फ्रांसिस ने स्वीकारा है कि चर्च की नन और प्रीस्ट भी पोर्न देखते हैं। उन्होंने कहा कि ये चर्च के लीडर भी छोटे शैतान हैं। इस हफ्ते रोमन कैथोलिक चर्च में भविष्य के धार्मिक नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों की तरह प्रीस्ट और नन भी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखते हैं। यह एक बुराई है जो बहुत से लोगों के पास है, कई आम आदमी, कई आम महिलाएं, और पुजारी और नन भी। उन्होंने कहा कि आम आदमी इसी तरह से एक शैतान बन जाता है। चर्च के एक विद्यार्थी ने 85 साल के पोप से पूछा कि क्या भक्तों को सेल फोन जैसी आधुनिक दुनिया की तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। इस पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि आपको उनका उपयोग करना चाहिए। उनका उपयोग केवल सहायता प्राप्त करने के लिए, संवाद करने के लिए करना ठीक है।

पोप फ्रांसिस ने क्या कहा?
यूरोपीय टाइम्स के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने कहा कि मैं सिर्फ आपराधिक अश्लील साहित्य के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जिसमें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार शामिल है। यह पहले से ही पतित है, लेकिन पोर्नोग्राफी थोड़ी सी सामान्य है। उन्होंने अभी चर्च के कामकाज सीख रहे पुजारियों से कहा कि आप लोगों को इस बारे में सावाधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल पोर्नोग्राफी एक ऐसी बात है, जिसे आप अच्छी तरह से जानते हैं। मैं इसका उच्चारण कर रहा हूं। “शुद्ध हृदय, जो प्रतिदिन यीशु को ग्रहण करता है, वह इस अश्लील जानकारी को प्राप्त नहीं कर सकता। अगर आप इसे अपने मोबाइल फोन से हटा सकते हैं, तो इसे हटा दें।”

चर्च के कई वरिष्ठ अधिकारी यौन शोषण के आरोपी
वेटिकन सिटी ने पिछले महीने ही यौन शोषण के आरोपों के बाद बीते दो वर्षों में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बिशप कार्लोस जिमिनीस पर कई अनुशासनात्मक प्रतिबंध लगाए थे। बिशप जिमिनीस 1990 के दशक में पूर्वी तिमोर में लड़कों का यौन शोषण करने के आरोपों से घिरे हुए हैं। वेटिकन ने कहा था कि यौन शोषण से जुड़े मामलों को देखने वाले कार्यालय को 2019 में बिशप जिमिनीस के आचरण के बारे में शिकायतें मिली थीं और उसने एक साल के भीतर उन पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। बिशप जिमिनीस की आवाजाही और शक्तियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं और उन्हें नाबालिगों के साथ स्वैच्छिक संपर्क या पूर्वी तिमोर के साथ संपर्क करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...