10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओबामा को भारत की निंदा नहीं तारीफ में लगानी चाहिए ऊर्जा… अमेरिका...

ओबामा को भारत की निंदा नहीं तारीफ में लगानी चाहिए ऊर्जा… अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को अपने ही देश में मिला करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान कई मुद्दे खास चर्चा में रहे। इनमें से एक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारतीय मुसलमानों को लेकर दिया गया बयान था। जिसे लेकर चर्चा अभी भी जारी है।

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) के एक पूर्व आयुक्त ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जवाब दिया है। जॉनी मूर ने कहा कि उन्हें (बराक ओबामा को) भारत की निंदा करने से ज्यादा उसकी सराहना करने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए।

क्या था बराक ओबामा का बयान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं, तो बहुसंख्यक हिंदू भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक की सुरक्षा पर उन्हें बात करना चाहिए। उनके इस बयान के बाद भाजपा के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जॉन मूर ने दिया जवाब
बराक ओबामा की टिप्पणी पर जॉनी मूर ने कहा कि भारत मानव इतिहास में सबसे विविधता वाला देश है और अमेरिका को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की तारीफ करनी चाहिए। उन्होने कहा, “मुझे लगता है कि पूर्व राष्ट्रपति (बराक ओबामा) को भारत की आलोचना करने से ज्यादा भारत की प्रशंसा करने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए। भारत मानव इतिहास में सबसे विविधतापूर्ण देश है। यह एक आदर्श देश नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका एक आदर्श देश नहीं है, लेकिन इसकी विविधता ही इसकी ताकत है”। उन्होने आगे कहा, “यहां तक ​​कि अपनी आलोचना में भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करने से खुद को नहीं रोक सके”।

बराक ओबामा के बयान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी बयान सामने आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे इस बयान पर हैरानी होती है।ओबामा को ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान ही 6 मुस्लिम देशों पर बॉम्ब फेके गए थे। 26 हजार से ज्यादा बॉम्ब दागे गए होंगे। भारत हमेशा से ही सबका साथ, सबका विकास मंत्र पर आगे बढ़ता है। कांग्रेस तो ये मुद्दा इसलिए उठा रही है क्योंकि वो चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...