16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबाप रे बाप! जान पर भारी महाकुंभ, पूर्वा एक्सप्रेस में सीढ़ी पर...

बाप रे बाप! जान पर भारी महाकुंभ, पूर्वा एक्सप्रेस में सीढ़ी पर लटक कर सफर, बोगी के अंदर की तो पूछिए ही नहीं

Published on

पटना

महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान से पहले प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के शुभ अवसर पर संगम में स्नान के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, खासकर बिहार से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्री बड़ी संख्या में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के कारण पूर्वा एक्सप्रेस में हालात बदतर हो गए हैं। लोग खिड़कियों और दरवाजों से लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। इससे बोगी के अंदर के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विक्रमशिला और मगध एक्सप्रेस के रद्द होने से बढ़ी परेशानी
यात्रियों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब विक्रमशिला और मगध एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इन ट्रेनों के यात्रियों का भार अब पूर्वा एक्सप्रेस पर आ गया है। पटना जंक्शन पर पूर्वा एक्सप्रेस के आते ही यात्री धक्का-मुक्की करते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोच के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

सीमांचल एक्सप्रेस में भी हालात बदतर
इससे पहले जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ट्रेन के दरवाजे तक यात्रियों से भरे हुए हैं और अंदर घुसना लगभग असंभव हो गया है। यात्री शौचालय में बैठने को मजबूर हैं, जिससे उनकी असुविधा और बढ़ रही है।

रेलवे की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
इस असहनीय भीड़ के कारण रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आपातकालीन खिड़की का इस्तेमाल मुख्य द्वार के रूप में किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण सामान्य यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...