9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपाल30 लाख का सिर्फ एक टीवी, 50 विदेशी कुत्ते, 10 कारें..., 30...

30 लाख का सिर्फ एक टीवी, 50 विदेशी कुत्ते, 10 कारें…, 30 हजार सैलरी वाली इंजीनियर के ठाठ

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में गुरुवार को मारे गए लोकायुक्त पुलिस के छापे से हर कोई भौचक्का है. इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक इंजीनियर (संविदा) हेमा मीणा के बिलखिरिया स्थित घर से बेशुमार संपत्ति मिली है. 30 हजार रुपए वेतन पाने वाली हेमा की दौलत का अंदाजा सिर्फ एक बात से लगाया जा सकता है कि उसके घर से मिले सिर्फ एक टीवी सेट की कीमत ही 30 लाख रुपये है.

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, संविदा पर नौकरी करने वाली सहायक इंजीनियर हेमा मीणा का मासिक वेतन 30 हजार रुपये है. लेकिन उसने 13 साल की नौकरी में आय से 232% अधिक संपत्ति अर्जित कर ली. वेतन के हिसाब से हेमा की संपत्ति ज्यादा से ज्यादा 18 लाख रुपये होनी चाहिए थी.

40 कमरों का बंगला
असिस्टेंट इंजीनियर हेमा मीणा अपने पिता के नाम 20 हजार वर्गफीट जमीन पर बने 40 कमरों के बंगले में रहती हैं. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. इसके अलावा उनके फार्म हाउस से 50 से ज्यादा विदेशी नस्ल के कुत्ते मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों में है. लगभग 60-70 अलग-अलग ब्रीड की गायें भी मिलीं.

रोटी बनाने की मशीन
खास बात यह है कि 20 हजार वर्गफीट में फैले परिसर में मौजूद दर्जनों कमर्चारियों से बात करने लिए हेमा मीणा वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करती थी. यही नहीं, लोकायुक्त पुलिस के छापे में संविदा इंजीनियर के बंगले से रोटी बनाने की भी मशीन मिली है. 2.50 लाख रुपये की इस मशीन का इस्तेमाल कुत्तों के लिए रोटी बनाने में होता है.

30 लाख का सिर्फ एक टीवी
हेमा मीणा के बंगले में लग्जरी आइटम्स की भरमार थी. मासिक 30 हजार वेतन पाने वाली संविदा इंजीनियर के एक कमरे से 30 लाख रुपये का टीवी सेट बरामद हुआ. फिलहाल टीवी सेट का इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ था. बॉक्स में पैक ही मिला. साथ ही 2 ट्रक, 1 टैंकर और महिंद्र थार समेत 10 महंगी गाड़ियां भी इंजीनियर के बंगले से मिलीं.

सोलर पैनल जांचने के बहाने बंगले में घुसी टीम
लोकायुक्त पुलिस के 50 लोगों की टीम हेमा मीणा के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची तो बंगले पर तैनात गार्ड्स ने रोकाटोकी की. तब सिविल ड्रेस में पहुंचे टीम के सदस्यों ने खुद को पशुपालन विभाग का अधिकारी बताया. साथ ही बंगले में लगे सोलर पैनल चैक करने का बहाना बनाकर अंदर घुसे गए. इसके बाद अंदर मौजूद हेमा मीणा को एक कमरे में बैठाकर उसके मोबाइल फोन जब्त कर लिए और कार्रवाई शुरू कर दी.

13 साल पहले लगी थी नौकरी
पति से तलाक ले चुकी हेमा मीणाी रायसेन जिले के चपना गांव की रहने वाली है. साल 2011 में उसकी संविदा पर नौकरी लगी थी. फिलहाल वह मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ है.

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला के अनुसार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (संविदा) के खिलाफ साल 2020 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत आई थी. इस मामले में विशेष पुलिस स्थापना भोपाल संभाग (लोकायुक्त) ने जांच शुरू की. अब छापे की कार्रवाई की गई. इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता के होने की संभावना है. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

छापे में क्या-क्या मिला?
– भोपाल के नजदीक बिलखिरिया में बंगला, फॉर्म हाउस, लाखों के कृषि उपकरण, डेयरी फार्म
– फॉर्म हाउस पर हाउसिंग बोर्ड के लाखों के सरकारी उपकरण
– फार्म हाउस पर कई विदेश नस्ल के डॉग (पिटबुल, डाबरमैन)
– लगभग 60-70 अलग-अलग ब्रीड की गायें भी मौजूद
– टीवी, सीसीटीवी मॉनिटर, अलमारी, ऑफिस टेबल, रिवॉल्विंग चेयर
– फार्म हाउस में बनाया एक विशेष कमरा,
– कमरे में महंगी शराब, सिगरेट जैसी चीजें मौजूद
– 2 ट्रक, 1 टैंकर, थार समेत महंगी 10 गाड़ियां

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...