16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी-बाइडन की दोस्‍ती से घबराया पाक, अमेरिकी ऐक्शन का सताया डर, जहरीले...

मोदी-बाइडन की दोस्‍ती से घबराया पाक, अमेरिकी ऐक्शन का सताया डर, जहरीले बिलावल ने दी झूठी दिलासा

Published on

इस्‍लामाबाद

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपति जो बाइडन के बीच बढ़ती दोस्‍ती और भारत-अमेरिका के आतंकवाद पर लताड़ लगाने से पाकिस्‍तान बौखला गया है। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने पीएम मोदी के खिलाफ गुजरात दंगों को लेकर जहरीला बयान दिया है और अमेरिका पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं अब बिलावल भुट्टो देश की जनता को झूठी दिलासा देने में जुट गए हैं। बिलावल भुट्टो ने कहा कि बड़ी शक्तियों को आतंकवाद को भूराजनीति का शिकार नहीं बनाना चाहिए। बिलावल ने पाकिस्‍तानी जनता से कहा कि वह भारत-अमेरिका की दोस्‍ती से घबराए नहीं।

पाकिस्‍तानी संसद में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि मेरा मानना है कि पाकिस्‍तान को विश्‍व की राजनीति से दूर होकर अपने घर पर फोकस करना चाहिए। पहले राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक मुद्दों का हल करना होगा, फिर पाकिस्‍तान विश्‍व में अपने अंतरराष्‍ट्रीय लक्ष्‍यों को हासिल कर सकेगा। भारत और अमेरिका के आतंकवाद पर दिए बयान के बाद पाकिस्‍तान में चल रही घबराहट पर उन्‍होंने दावा किया, ‘मैं नहीं समझता हूं कि पाकिस्‍तान के दुनिया के साथ या भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्‍ती से अमेरिका के साथ पाकिस्‍तान के द्विपक्षीय रिश्‍तों को लेकर असुरक्षित होने का कोई कारण है।’

आतंकवाद के लिए अमेरिका जिम्‍मेदार: पाकिस्‍तान
बिलावल ने कहा कि अफगानिस्‍तान से अमेरिका के वापस जाने के बाद से ही आतंकवाद का मुद्दा पीछे चला गया है और यूक्रेन का मुद्दा अब प्रमुख हो गया है। बिलावल ने अमेरिका पर अपनी भड़ास निकाली और कहा, ‘कोई भी आतंकवाद पर फोकस नहीं कर रहा है। अपने बयान में यह कहना आसान है कि आतंकवाद के खिलाफ काम करने की जरूरत है। हमारा मानना है कि आतंकवाद को बड़ी शक्तियों को विवादित नहीं बनाना चाहिए। इसे भूराजनीति का शिकार नहीं बनाना चाहिए।’

इस बीच पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ने तो आतंकवाद के लिए अमेरिका को ही जिम्‍मेदार ठहरा दिया। उन्‍होंने कहा कि दो अफगान युद्ध की पाकिस्‍तान भारी कीमत चुका रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘पाकिस्‍तान में आतंकवाद इसलिए आया क्‍योंकि हमने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के सहयोगी के रूप में काम किया।’ ख्‍वाजा आसिफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी गुजरात दंगों को लेकर जहरीला बयान दिया। उन्‍होंने झूठा दावा किया कि भारत पाकिस्‍तान में आतंकवाद को भड़का रहा है। इससे पहले पीएम मोदी और बाइडन की मुलाकात के बाद पाकिस्‍तान को ताकीद की गई थी कि वह अपनी जमीन का इस्‍तेमाल आतंकी हमलों को लॉन्‍च करने के लिए नहीं होने दे। इस बयान में पाकिस्‍तान से लश्‍कर, जैश, अलकायदा समेत कई आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...