12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में कड़े विरोध के बाद यूनिवर्सिटी में होली मनाने पर बैन...

पाकिस्तान में कड़े विरोध के बाद यूनिवर्सिटी में होली मनाने पर बैन का फैसला वापस

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान ने कड़े विरोध के बाद विश्वविद्यालयों में होली पर बैन लगाने की अधिसूचना वापस ले ली है. पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने गुरुवार को इस संबंध में लेटर जारी कर यह सूचना दी. एचईसी ने पहले होली मनाने पर रोक लगा दी थी. उसका यह आदेश कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 12 जून को परिसर में होली मनाने और उस घटना का वीडियो वायरल होने के कुछ दिन बाद आया था.

इस महीने की शुरुआत में, इस्लामाबाद में कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के होली समारोह के वीडियो वायरल हुए थे. वीडियो में छात्र कॉलेज कैंपस में रंगों से होली खेलते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एक गैर-राजनीतिक सांस्कृतिक संगठन मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था. मार्च में, एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों ने पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में होली का विरोध करते हुए कम से कम 15 हिंदू छात्रों को घायल कर दिया था.

पाकिस्तान उच्च शिक्षा आयोग ने जारी किया लेटर​
आयोग ने अपने नोटिस में कहा था कि कॉलेज के कैंपस में इस्‍लामिक मूल्‍यों के खत्‍म होने से जुड़ी कई तरह की गतिविधियां आयोजित हो रही हैं. यह काफी दुख की बात है. इस तरह की गतिविधियां देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं और देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं.

नोटिस में यह भी कहा गया था,’ इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सांस्कृतिक, जातीय और धार्मिक विविधता एक समावेशी और सहिष्णु समाज की ओर ले जाती है, जहां सभी धर्मों तथा पंथों का गहराई से सम्मान होता है. हालांकि हद से ज्यादा आगे बढ़ने से इन्हें रोकना होगा…’ कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह के एक स्पष्ट संदर्भ में आयोग ने कहा, ‘विश्वविद्यालय के मंच से व्यापक रूप से प्रचारित इस घटना ने चिंता पैदा की है और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है.’

छात्रों को दी गई थी ये सलाह
आयोग ने छात्रों को इस तरह के आयोजनों से खुद को दूर रखने की सलाह दी थी. आयोग ने कहा था, ‘पूर्व में, यह सलाह दी जाती है कि छात्र ऐसी सभी गतिविधियों से दूर रहें जो स्पष्ट रूप से देश की पहचान और सामाजिक मूल्यों से मेल नहीं खाते हैं… इस तरह का एक उदाहरण हिंदू त्‍योहार होली है जिसे पाकिस्‍तान की यूनिवर्सिटीज में बड़े स्‍तर पर मनाया जा रहा है. इस त्‍यौहार की वजह से देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.’

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...