8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन दौरे पर अंग्रेजी बोलते हुए हकलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, लोग बोले-...

चीन दौरे पर अंग्रेजी बोलते हुए हकलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, लोग बोले- ठग्स ऑफ पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद

चीन दौरे पर गए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जनरल मुनीर चीन के पूर्व विदेश मंत्री वांग यी के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जनरल मुनीर अंग्रेजी में अपने चीन दौरे की तारीफ करते वक्त एक शब्द पर अटक जाते हैं। बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया में जनरल मुनीर का मजाक उड़ाया जा रहा है। चीनी सरकारी मीडिया के क्लिप को शेयर कर लोग जनरल मुनीर की अंग्रेजी पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर उन्हें अंग्रेजी नहीं आती तो ऊर्दू में बात करनी चाहिए थी। लोग इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का उदाहरण भी दे रहे हैं।

क्या बोले जनरल मुनीर कि उड़ रहा है मजाक
जनरल मुनीर ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के डायरेक्टर और पूर्व विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के दौरान कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मैं चीन के मित्र देशों में पहला ऐसा सेना प्रमुख हूं, जिसने कोविड महामारी के बाद चीन की यात्रा की है। इस दौरान वे वांग यी के सामने हकलाने लगे। सोशल मीडिया में इस क्लिप को खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। उमर अहमद नाम के एक यूजर ने लिखा कि जब नियुक्तियों में योग्यता कोई कारक नहीं होती है तो यही मिलता है। ओनली इमरान खान नाम के एक यूजर ने लिखा कि वे ठग्स ऑफ पाकिस्तान हैं, लेकिन जब वे बाकी दुनिया का सामना करते हैं, तो उनका भ्रष्टाचार उनके व्यक्तित्व पर हावी हो जाता है, उन्हें हारे हुए के रूप में चित्रित करता है।

https://twitter.com/i/status/1652048491114274834

चीन क्यों पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख
पाकिस्तान इन दिनों भयंकर कंगाली से जूझ रहा है। उसे अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज की बेहद जरूरत है। इस बीच आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज पाने के लिए छह बिलियन डॉलर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब और बाकी मुल्कों की बदौलत 3 अरब डॉलर की व्यवस्था भी कर ली है, लेकिन बाकी की रकम जुटाने में उसे परेशानी हो रही है। यही कारण है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ अब चीन की यात्रा कर बाकी पैसों की व्यवस्था करने के मिशन में जुटे हैं। इस दौरान वे पाकिस्तान चीन दोस्ती की दुहाई दे रहे हैं, ताकि चीन से मदद मिल सके।

चीन ने पाकिस्तान को मदद का दिया भरोसा
जनरल असीम मुनीर की यात्रा के दौरान चीन ने कहा कि वह पाकिस्तान की सेना के साथ दोनों देशों के आपसी हितों को और गहरा और विस्तारित करने के लिए काम करेगा और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करेगा। चीनी रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष झांग यूक्सिया ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि मुनीर का बुधवार को बीजिंग में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मुख्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...