12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपाकिस्तानियों ने झेली एलओसी पर गुस्ताखी की सजा, भारतीय सेना ने दिया...

पाकिस्तानियों ने झेली एलओसी पर गुस्ताखी की सजा, भारतीय सेना ने दिया ऐसा करारा जवाब कि श्रद्धांजलि देते नजर आए

Published on

कश्मीर

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत अपने हाथ खोल दिए और सीजफायर के उल्लंघन का करारा जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ कितना नुकसान हुआ, इसका तुरंत पता नहीं चल सका। हालांकि भारी नुकसान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत के करारा जवाब में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक हताहत हुए। भारतीय सेना ने इस दावे की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया है। बता दें कि इससे पहले दो भारतीय सैनिक एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। इसके बाद लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव बढ़ गया है।

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तरकुंडी इलाके में एक भारतीय चौकी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। समाना जा रहा है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया, जिससे दुश्मन सेना को ‘भारी नुकसान’ हुआ। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वीडियो की तारीख का पता नहीं चल पाया है।

सीजफायर के उल्लंघन के बाद बॉर्डर पर तनाव बढ़ा
कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर उल्लंघन जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास एक आईईडी विस्फोट में दो भारतीय जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद हुई है। इस धमाके के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि 25 फरवरी 2021 को भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर समझौते के रिन्यूअल होने के बाद एलओसी पर शांति थी। बुधवार को सीजफायर के उल्लंघन के बाद बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है।

सीजफायर उल्लंघन की यह चौथी घटना
सेना के अधिकारियों ने बताया कि उसी सेक्टर में शाम को एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर गलती से एक बारूदी सुरंग पर कदम रखने से मामूली रूप से घायल हो गए। मेंढर के रहने वाले जेसीओ एक गश्ती दल में शामिल थे। घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि पिछले पांच दिनों में सीजफायर उल्लंघन की यह चौथी घटना थी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई की।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this