6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपटना: लाठी-डंडे लेकर उतरी शिव भवानी सेना, पार्कों में बैठीं लड़कियां भागीं

पटना: लाठी-डंडे लेकर उतरी शिव भवानी सेना, पार्कों में बैठीं लड़कियां भागीं

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में वैलेंटाइन डे पर लड़के और लड़कियां एक पार्क में पहुंचे थे. इस दौरान वहां लठ लेकर घूम रहे भवानी सेना के सदस्यों को देखा तो लड़के-लड़कियां भाग निकले. दरअसल, हिंदू संगठन शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न पार्कों में लाठी-डंडों के साथ गश्त शुरू की थी. इसी को लेकर कार्यकर्ता पार्क में भी पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार, शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क किदवईपुरी में पूरी टीम के साथ लाठी लेकर पहुंचे. इस पार्क में कुछ लड़कियां और लड़के बैठे हुए थे. जब लड़कियों ने भवानी सेना के लोगों को लाठी लेकर आते देखा तो तुरंत उठकर मौके से भाग निकले.

शिव भवानी सेना के सदस्य लव सिंह ने कहा कि वैलेंटाइन डे हिंदू संस्कृति के खिलाफ है. आज के दिन हम अपने शहीदों को याद करें, न कि पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण करें. जो भी पार्कों में अश्लीलता फैलाएगा, उससे लाठी-डंडों से निपटा जाएगा. शिव भवानी सेना के विरोध के चलते युवक-युवतियां पटना के पार्कों में जाने से बचते रहे.

गौरतलब है कि बीते दिनों पटना की सड़कों पर इस संगठन ने कई पोस्टर लगाए थे, जिनमें वैलेंटाइन डे के बहिष्कार की अपील की गई थी. पोस्टर में लिखा था- जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना. पोस्टरों में अपील की गई थी कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को सम्मान देना चाहिए.

संगठन के प्रमुख लव कुमार सिंह ने कहा था कि हम अश्लीलता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर कोई सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता है तो लाठी-डंडों से उससे निपटा जाएगा.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this