13.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा पर शांति चीन और पाक की जिम्मेदारी... पीएम मोदी ने जापान...

सीमा पर शांति चीन और पाक की जिम्मेदारी… पीएम मोदी ने जापान से दे दिया सख्त संदेश

Published on

तोक्यो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले चीन और पाकिस्तान को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब रिश्ते बेहतर करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि चीन से बेहतर रिश्तों के लिए सीमा पर शांति जरूरी है। पीएम मोदी का चीन और पाकिस्तान को लेकर दो टूक बयान भारत की बदलती विदेश नीति को दर्शाता है। जापान के हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी युद्ध की विभीषिता झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

पाकिस्तान और चीन पर क्या बोले पीएम मोदी
एशिया निक्की को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती इलाकों में अमन-चैन जरूरी है। भारत-चीन संबंधों का भविष्य का विकास केवल आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों पर आधारित हो सकता है। उन्होंने कहा कि संबंधों को सामान्य करने से व्यापक क्षेत्र और दुनिया को लाभ होगा। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना पाकिस्तान के लिए आवश्यक है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

ग्लोबल साउथ की आवाज बनेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में वे ग्लोबल साउथ की आवाज बनेंगे और उनकी चिंताओं को उठाएंगे। ग्लोबल साउथ एशिया, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के विकासशील देशों का एक अनौपचारिक समूह है। भारत इस समूह का सबसे ताकतवर देश है। उन्होंने कहा कि वे ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में वैश्विक परिवर्तनों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इन चुनौतियों से निपटने में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की भूमिका पर जोर दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का अनुभव जी-7 की बैठक में मजबूती से प्रतिध्वनित होगा। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है, इसके बावजूद जी-7 के मेजबान और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भारत को आमंत्रित किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ बनने पर क्या बोले मोदी
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की मध्यस्थता की भूमिका पर पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन विवाद पर उनके देश की स्थिति स्पष्ट और अटल है। उन्होंने कहा कि भारत शांति के पक्ष में खड़ा है, और दृढ़ता से रहेगा। हम उन लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करते हैं, विशेष रूप से भोजन, ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के कारण। पीएम मोदी ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन दोनों के साथ कम्यूनिकेशन को बनाए रखे हैं। सहयोग से हमारे समय को परिभाषित करना चाहिए, संघर्ष से नहीं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...