9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18...

नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 यात्रियों के शव निकाले गए

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. इस प्लेन में 18 यात्री सवार थे. हादसे के बाद इनमें से सभी 18 यात्रियों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसे में पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था. जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान नंबर 9N – AME (CRJ 200) था. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ. हादसे के बाद प्लेन से आग के गोले निकलते भी देखे गए. हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी घटनास्थल पर पहुंचे.

काठमांडू एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का जो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. उसके यात्रियों की लिस्ट सामने आ गई है. लिस्ट के मुताबिक प्लेन में सवार सभी यात्री सौर्य एयरलाइंस के स्टाफ के ही सदस्य थे. दरअसल, यात्रियों की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें रिमार्क वाले कॉलम में स्टाफ आईडी का जिक्र किया गया है.

एक पायलट सुरक्षित, इलाज जारी
काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल की टीम मौजूद है. रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है. 15 शव बरामद किए जा चुके हैं. प्लेन हादसे के बाद जो पायलट सुरक्षित बचा है, उसकी हालत में सुधार होने पर उससे हादसे के बारे में पूछताछ की जा सकती है.

सामने आईं हादसे की तस्वीरें
प्लेन हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि विमान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. हादसे की वजह से त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

कई फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं
इस हादसे के बाद एहतियात बरतते हुए त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों की लैंडिंग को लखनऊ और कोलकाता की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...