8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालप्लास्टिक की कुर्सी, छोटा सा पंडाल... पहले ऐसे दरबार लगाते थे धीरेंद्र...

प्लास्टिक की कुर्सी, छोटा सा पंडाल… पहले ऐसे दरबार लगाते थे धीरेंद्र शास्त्री! VIDEO VIRAL

Published on

छतरपुर

मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को आज हर कोई जानता है. स्वयंभू धर्मगुरु, दिव्य दरबार में लोगों के मन की बात जान लेने और अपने चमत्कारों के चलते भक्तों की बेशुमार भीड़ से घिरे रहते हैं. इन दिनों शास्त्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा है कि ये वीडियो 6 साल पुराना है जब बाबा को बहुत कम लोग जानते थे.

प्लास्टिक की कुर्सी, एक बस्ता और छोटा पंडाल
वीडियो में वे छोटे से पंडाल के अंदर प्लास्टिक की कुर्सी पर नोटपैड लिए बैठे हैं. वे वहां मौजूद कुछ भक्तों के मन की बात जानकर उनकी समस्याएं सुलझा रहे हैं. कुर्सी के पीछे एक छोटा सा बस्ता रखा है और दो लड़के हैं जो संभवत: टेंट वाले हैं. कुल मिलाकर आज लगने वाले उनके भव्य दरबारों के आगे उनका ये दरबार बेहद मामूल और फीका नजर आ रहा है. वीडियो पुराना तो है क्योंकि इसमें शास्त्री की उम्र काफी कम दिख रही है और शरीर काफी दुबला पतला.

एक्स पर @tarunjatav50 द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘देख लो 6 साल पहले बागेश्वर धाम का दरबार कैसा था ? धंधा ऐसा करो कि ग्राहक बिना बुलाए खुद ही चले आएं।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं कहा जा सकता है.बता दें कि आज बाबा के भक्त दावा करते हैं कि बाबा उनके मन की बात जान लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के नाम की पर्ची भी निकाल लेते हैं. 4 जुलाई 1996 को जन्मे धीरेंद्र शास्त्री को बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है.

कहां है बागेश्वर धाम?
बागेश्वर धाम मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में मौजूद है. जिले के गंज नामक कस्बे से करीब 35 किमी दूर गढ़ा गांव पड़ता है और उसी गांव में हनुमान जी महाराज का एक मंदिर है. यही मंदिर प्रांगण बागेश्वर धाम और हनुमान जी बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध हैं.

बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के नाम से विख्यात हैं. शास्त्री देशभर में धार्मिक कथाओं का वाचन करते हैं. साथ ही यह कथावाचक लगातार अपने चर्चित बयानों और कथाओं के दौरान लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...