6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यसुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस, छावनी में...

सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस, छावनी में तब्दील हुआ लखनऊ का सहारा शहर

Published on

लखनऊ

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को बिहार पुलिस लखनऊ पहुंची है। गैर-जमानती वारंट लेकर आई बिहार पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर गड़बड़ी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निवेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोर्ट में केस दाखिल किया गया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सुब्रत राय सहारा के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था, जिसके तहत संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को आशंका थी कि सुब्रत राय सहारा शहर में छिपे हैं। ऐसे में गोमती नगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के मुख्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम भी यूपी आई थी। मध्य प्रदेश के दतिया में रॉय के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...