18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
HomeराजनीतिMCD चुनाव में 'धांधली' पर सियासत गरम, EC पहुंची बीजेपी और AAP

MCD चुनाव में ‘धांधली’ पर सियासत गरम, EC पहुंची बीजेपी और AAP

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है. इसी बीच राजनीति भी गरमा गई है. क्योंकि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही वोटर लिस्ट से अपने समर्थकों के नाम गायब होने का आऱोप लगाया है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे करीब एक हजार समर्थकों के वोट काटे गए हैं, तो वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं. यह एक साजिश का हिस्सा है.

एमसीडी चुनाव के बीच बीजेपी सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट काटना और जोड़ना दिल्ली सरकार का काम है. साथ ही कहा कि अगर किसी का दो जगह वोट है तो वह एक जगह से वोट कटवा सकता है, लेकिन इसके लिए वोटर ही अप्लाई करेगा, लेकिन उससे पूछे बिना वोट कैसे काट सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल के कट्टर ईमानदार सरकार को वोट देने की बात पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वह कट्टर बेईमानों औऱ भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं. साथ ही कहा कि जिनके वोट काटे गए हैं, उनकी बात सुनी जानी चाहिए. इस मामले की शिकायत इलेक्शन कमीशन से करने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने विजयदेव से फोन पर बात की है. मुझे लगता है कि इस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. अगर जरूरत पड़ी तो री-इलेक्शन की भी मांग करेंगे.

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लगाया साजिश का आरोप
वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि कई नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर साजिश का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि लोग पोलिंग बूथ के बाहर शिकायत कर रहे हैं कि हमारा नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. सिसोदिया ने कहा कि मैं इस साजिश के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहा हूं.

AAP विधायक बोले- रोना बंद करें मनोज तिवारी
वहीं आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी के आरोप पर पलटवार किया है. AAP विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मनोज तिवारी रोना बंद करें. क्योंकि जनता सब जानती है. दिल्ली के लोग बीजेपी के एमसीडी में 15 साल के शासन से त्रस्त हो चुके हैं. हमारी अपील है कि दिल्ली वाले वोट ज़रूर डालें. दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी सारी मशीनरी को कंट्रोल करती है, और वो ऐसा रोना रोती है तो लगता है कि मजाक उड़ाया जा रहा है. बीजेपी अपनी जमीन खो चुकी है. उन्हें चुनाव के दिए ऐसा नहीं करना चाहिए.

इस दौरान दिलीप पांडे ने एक शेर पढ़कर मनोज तिवारी पर निशाना साधा.
“अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे कातिल,
आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो”

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...