13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य‘हॉस्टल में क्लिक किए गए प्राइवेट फोटो-शूट किए वीडियो’, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज...

‘हॉस्टल में क्लिक किए गए प्राइवेट फोटो-शूट किए वीडियो’, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की 20 छात्राओं का बड़ा आरोप

Published on

लखनऊ

गाजीपुर पुलिस ने जिले के एक मेडिकल कॉलेज की लगभग 20 छात्राओं के एक समूह द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोपों की जांच शुरू कर दी है। छात्राओं के समूह ने आरोप लगाया है कि उसी कॉलेज की एक छात्रा ने एक निजी छात्रावास में उनकी “आपत्तिजनक” तस्वीरें और वीडियो शूट किए हैं जहां वे रहती हैं। कॉलेज प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के लिए कॉलेज के प्रोफेसरों की दो सदस्यीय समिति भी बनाई गई है।

सहमति के बिना कई लोगों को प्राइवेट फोटो और वीडियो शेयर करने का शक
गाजीपुर पुलिस और कॉलेज प्रशासन को दी गई एक लिखित शिकायत में मेडिकल छात्राओं के समूह ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि लड़की ने उनकी सहमति के बिना कॉलेज के एक पुरुष छात्र, पुलिस और कॉलेज अधिकारियों के साथ “निजी” तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में उन्हें आरोपों को साबित करने के लिए अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस शिकायत को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

प्रिंसिपल ने आरोपी लड़की और उसके दोस्त को छह महीने के लिए सस्पेंड किया
सूत्रों ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल ने “निष्पक्ष जांच” सुनिश्चित करने के लिए दो स्टूडेंट (आरोपों का सामना कर रही एक लड़की और एक सीनियर लड़के) को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन के एक सूत्र ने कहा कि पुलिस और कॉलेज समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी, अगर आरोप झूठे पाए गए तो दोनों का निलंबन रद्द कर दिया जाएगा।

शनिवार को महिला कर्मियों सहित एक पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ दो निलंबित स्टूडेंट के बयानों की वीडियोग्राफी की। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने कहा, ” पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।” इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...