9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन पर टूटा पुतिन का कहर, कीव और खारकीव में बरसाईं 40...

यूक्रेन पर टूटा पुतिन का कहर, कीव और खारकीव में बरसाईं 40 मिसाइलें, देश में फैला अंधेरा

Published on

कीव

रूस के क्रीमिया स्थित नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमले के बाद अब व्‍लादिमीर पुतिन की सेना ने भी जोरदार प्रहार किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव समेत कई शहरों पर 40 मिसाइलें दागकर आधारभूत ढांचे को चौतरफा निशाना बनाया। इस हमले के बाद सोमवार को यूक्रेन के कई इलाके अंधेरे में डूब गए और पीने के पानी की सप्‍लाइ बंद हो गई। कीव के लोगों ने बताया कि राजधानी में कम से कम 5 विस्‍फोट हुए हैं।

रूस ने यूक्रेन के खारकीव, जापोरिझझिया और चेरकासी इलाके में कई मिसाइल हमले किए हैं। रूसी मिसाइल के हमले से खारकीव में जमीन के अंदर लगे सिस्‍टम ने काम करना बंद कर दिया। वहीं दो अन्‍य शहरों में बिजली गुल हो गई जिससे अंधेरा छा गया। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि रूस नागरिकों से जुड़े आधारभूत ढांचे को निशाना बना रहा है ताकि जल्‍द ही शुरू होने जा रही सर्दी में लोग अपने घरों में ही ठिठुर कर रह जाएं। उसने कहा कि रूस यूक्रेन के लोगों की जंग लड़ने की इच्‍छाशक्ति को तोड़ना चाहता है।

‘रूस की ओर से 40 मिसाइलें दागी गईं’
अंतरराष्‍ट्रीय कानून के मुताबिक नागरिक ठिकानों पर इस तरह के हमले करना युद्धापराध में आता है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के सलाहकार एंटोन गेराश्‍चेंको ने कहा कि सोमवार को अलसुबह रूस की ओर से 40 मिसाइलें दागी गईं हैं। रूस ने यह हमला ऐसे समय पर किया है जब यूक्रेन की सेना ने रूस के काला सागर नौसैनिक बेड़े के मुख्‍यालय पर समुद्री ड्रोन से जोरदार हमला बोला है।

इस हमले के बाद से ही रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह से अनाज जाने में सहयोग देने की संधि को तोड़ दिया है। रूस ने कहा है कि वह ऐसे मालवाहक जहाजों को अब सुरक्षा की गारंटी नहीं देगा। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दमयत्रो कुलेबा ने कहा कि रूस के मिसाइलों की बारिश ने देश के महत्‍वपूर्ण आधारभूत ढांचे को निशाना बनाया है। उन्‍होंने कहा कि जंग के मैदान में लड़ने की बजाय रूस आम नागरिकों से लड़ रहा है। रूस और यूक्रेन दोनों ही जंग के इतने बीत जाने के बाद भी हार नहीं मान रहे हैं। दोनों ही तरफ से लगातार हमले जारी हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...