9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यदिल्ली चुनाव नतीजों की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं राहुल गांधी, महाराष्ट्र...

दिल्ली चुनाव नतीजों की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं राहुल गांधी, महाराष्ट्र वोटर लिस्ट धांधली के आरोपों पर फडणवीस का तंज

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी के गड़बड़ी के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा हमला बोला है। फडणवीस ने राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद कहा कि वह दिल्ली नतीजों से पहले की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। ऐस आरोपों से कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पाएगी। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी कवर फायर कर रहे हैं। ऐसे आरोपों से मन न बहलाएं। राहुल गांधी ने नई दिल्ली में एमवीए नेताओं संजय राउत और सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बढ़े वोटरों को लेकर सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि वह तथ्यों के साथ जवाब चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आयोग की तरफ वोटर लिस्ट नहीं दी जा रही है। यह पूछे जाने पर कि आगे उनका क्या कदम होगा? तो राहुल गांधी ने कहा था कि वह इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

वोटर लिस्ट नहीं देने का आरोप
लोकसभा चुनावों में महाविकास आघाड़ी (MVA) को बड़ी जीत मिली थी। बीजेपी को 9 सीटें मिली थीं तो वहीं कांग्रेस अपने बूते पर 13 सीटें जीत गई थी। उसकी सीटों की संख्या 12 का इजाफा हुआ। विधानसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी ने अपने बूते पर 132 सीटें जीती थीं, तो वहीं कांग्रेस काे सिर्फ 16 सीटें मिली थी। उसके सहयोगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (शरद पवार) को क्रमश: 20 और 10 सीटें मिली थीं। राहुल गांधी ने एमवीए नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों की वोटर लिस्ट वोटर कहां से आ गए? इस सवाल का जवाब चुनाव आयोग से चाहते हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग उन्हें वोटर लिस्ट नहीं दे रहा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this