15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलमंत्री जी, 280 जिंदगियां छिन गईं, कहां है आपका वह कवच? सोशल...

रेलमंत्री जी, 280 जिंदगियां छिन गईं, कहां है आपका वह कवच? सोशल मीडिया पर उबाल

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे में करीब 280 लोगों की मौत हो चुकी है। दो ट्रेनों के पटरी से उतरने और मालगड़ी से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर रेलवे के कवच को लेकर यूजर्स तंज कस रहे हैं। कई यूजर्स रेल मंत्री से सीधे-सीधे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये कवच कहां चला गया। यूजर्स रेल मंत्री के उस दावे से जुड़े वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अब ट्रेन हादसे नहीं होंगे और कवच दो ट्रेनों को अपने आप में रोक देगा।

रेल मंत्री कवच सिस्टम भी जुमला निकला?
एक यूजर @IncDixit ने लिखा कि जब इंजन में रेल मंत्री सवार रहता है तो दो ट्रेनें एक दूसरे से 380 मीटर दूर ही रुक जाती है। वीडियो बना के वाहवाही लूटना तो ठीक है पर अब दुर्घटना की जवाबदारी लेने के वक़्त किसी को बलि का बकरा बनाया जाएगा। एक अन्य यूजर @Vinita_Jain7 ने लिखा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कवच सिस्टम भी जुमला निकला? एक यूजर @SurrbhiM ने लिखा कि कुछ महीने पहले ट्रेन की टक्कर रोकने के लिए बनाए गए कवच सिस्टम के लिए रेल मंत्री छाती ठोक रहे थे, अब ये क्या हुआ हर किसी को यह पूछना चाहिए।

रेल सुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च
एक यूजर @orgasamist ने रेल सुरक्षा के नाम पर लाखों-करोड़ो रुपये खर्च पर सवाल उठाए। यूजर ने लिखा कि ट्रेनों की टक्कर रोकने के लिए कवच के नाम पर 50 लाख प्रतिकिलोमीटर खर्च किए गए। इसके बावजूद लेकिन अभी भी लोग मर रहे हैं। यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर टैक्सपेयर्स के पैसों का क्या हो रहा है। सेफ्टी अपग्रेड के नाम 34 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। एक अन्य यूजर्स @ShwetaAgarval ने लिखा कि जब भी भाजपा सरकार कोई प्रोजेक्ट लागू करती है…क्यों यह हमेशा आपदा साबित हुआ है। इसके कई उदाहरण हैं … हाल ही में यह कवच है।

हमले में कांग्रेस भी पीछे नहीं
रेल हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कवच को लेकर सरकार पर हमले के बीच कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष @srinivasiyc ने ट्वीट कर कहा- जब एक Train Derail होकर दूसरे Railway Track पर आ गयी थी, तब ‘Kavach’ कहाँ था? 300 के आसपास मौतें, करीब 1000 लोग घायल। इन दर्दनाक मौतों के लिए कोई तो जिम्मेदार होगा? कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने लिखा कि एक नही, दो नही, 3-3 ट्रेनें आपस में टकराई, तब ‘Bharat Ka Kavach’ कहां था? कांग्रेस नेता ने लिखा कि खोखली बातें कर गुमराह करने और जमीनी स्तर पर काम करने में बहुत फर्क है, यह बात मोदीजी नहीं समझ पा रहे है।

क्या है कवच?
-यह 2012 से भारत की अपनी ऑटोमेटिक सुरक्षा प्रणाली है, जो ट्रेन कोलिशन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसीएएस) के नाम से विकसित की गई है।
-इसे कवच या “KAVACH” के रूप में नया नाम दिया गया है।
-इसका लक्ष्य ट्रेनों की आमने सामने से होने वाली टक्कर को रोकना है।
-दिसंबर 2022 तक साउथ सेंट्रल रेलवे के 1455 किलोमीटर रूट पर कवच को प्रभावी कर दिया गया था।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...