9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 133 साल पुराना रिकॉर्ड, एक दिन में...

बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 133 साल पुराना रिकॉर्ड, एक दिन में हुई 111 मिमी बारिश

Published on

नई दिल्ली,

बेंगलुरु में 2 जून को 111 मिमी बारिश हुई, जिसने जून में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बेंगलुरु के वैज्ञानिक एन पुवियारासन पुष्टि की कि 2 जून 2024 को जून में 133 वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई.उन्होंने यह भी कहा कि 1 जून और 2 जून को हुई बारिश 140.7 मिमी जून के मासिक औसत से अधिक थी.उन्होंने आगे कहा कि जून में सबसे अधिक एक दिन की बारिश 16 जून, 1891 को दर्ज की गई थी.

तेज बारिश के बाद जयनगर में निवासियों ने सोशल मीडिया पर गिरे पेड़ों की तस्वीरें पोस्ट कीं.ट्रिनिटी मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया, जिससे रविवार रात यात्रियों को परेशानी हुई.गिरे पेड़ों के अलावा, सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई.बारिश की वजह से बेंगलुरु ठप हो गया.

बेंगलुरू के IMD सेंटर के प्रमुख सी एस पाटिल के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक में आगे बढ़ गया है और 5 जून तक कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा, तटीय कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कोप्पल और विजयपुरा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बल्लारी, बेंगलुरु (ग्रामीण और शहरी), चिक्काबल्लापुरा, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, हासन, मैसूर, तुमकुरु में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

इस बीच उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि वह जल्द ही बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे.पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हम विधान परिषद चुनावों के बाद अधिकारियों की एक बैठक करेंगे और बारिश से संबंधित मुद्दों का समाधान करेंगे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this